Recharge Plan With Long Term Validity: आप किस तरह का रिचार्ज करना पसंद करते हैं? 28 दिन, 84 दिन या 365 दिन? अगर जवाब ये है कि आप किफायती रिचार्ज प्लान को अपनाना पसंद करते हैं जिससे आपकी पॉकेट पर कम भार पड़ता हो और वो कई सारे बेनिफिट्स के साथ होता हो, तो आप रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान को अपना सकते हैं। आज हम आपको जियो के खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बार-बार रिचार्ज करने की टेंशन से मुक्ति दिला सकता है।
जी हां, अगर आप भी हर महीने रिचार्ज की टेंशन लेना नहीं चाहते या फिर आपको हर 84 दिनों के बाद रिचार्ज करने की टेंशन रहती है तो आप जियो का लंबी वैधता वाला रिचार्ज प्लान अपना सकते हैं।
जियो का किफायती रिचार्ज प्लान
देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। आज हम आपको जियो के 365 दिन वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे है। साथ ही उन रिचार्ज प्लानों के बारे में भी बताएंगे जो लंबी वैधता के लिए जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Sasta Recharge Plan: 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट!
Jio Rs 2999 Plan
रिलायंस जियो की लिस्ट में 2999 रुपये का एक रिचार्ज प्लान शामिल हैं, जिसे लंबी वैधता वाले प्लान के तौर पर जाना जाता है। अगर आप 365 दिनों तक रिचार्ज से छुट्टी पाना चाहते हैं तो इसे अपना सकते हैं। इस प्लान की कीमत 2999 रुपये है। इसके साथ रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ओटीटी बेनिफिट्स मिलते हैं। आप जियो के इस रिचार्ज के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। प्लान के साथ हर महीने 230 रुपये का खर्च पड़ता है जो कहीं न कहीं आपके लिए एक किफायती रिचार्ज हो सकता है।
Reliance Jio Rs 2545 Plan
रिलायंस जियो का एक रिचार्ज प्लान 2545 रुपये का आता है। ये प्लान 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को लगभग एक साल की वैधता वाले रिचार्ज की तरह ही फायदे मिलते हैं। रोजाना 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा के साथ अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं। आप रिचार्ज के साथ 5G नेटवर्क के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं। प्लान के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
ये भी पढ़ें- 399 में खूब चलाएं 5G इंटरनेट और उठाएं कई सुविधा का फायदा
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
11 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
13 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
16 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines