Recharge Plan with 98 Days Validity: लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं और अगर आप एक जियो यूजर हैं? तो आप एक किफायती रिचार्ज प्लान को अपना सकते हैं। दरअसल, आज हम रिलायंस जियो के एक सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत शायद जानकर आपको ज्यादा लग सकती है लेकिन जब प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स जानेंगे तो 3 महीने से अधिक दिनों वाला ये प्लान आपको बहुत सस्ता लग सकता है। आइए 98 दिनों वाले प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
3 महीने से अधिक दिनों वाला प्लान
फोन की सिम को रिचार्ज करने के लिए सबसे पहले आप क्या सोचते हैं? शायद कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा सुविधा वाला प्लान ही देखते होंगे। वरना हर बार की तरह जिस प्लान को सालों से कीमत बढ़ जाने के बाद भी अपना रहे हैं, उसी से सिम को रिचार्ज कर लेते होंगे। अगर हां, तो ऐसा न करके आप दूसरे प्लान को भी अपनाने का सोच सकते हैं।
जियो का 98 दिनों वाला रिचार्ज प्लान
जियो का 98 दिनों वाला रिचार्ज प्लान सिर्फ 999 रुपये का आता है। इसमें कॉलिंग, डेटा और अन्य बेनिफिट्स शामिल है। अगर इसकी कीमत ज्यादा लगे तो जियो का 84 दिनों वाला प्लान भी है जिसकी कीमत 479 रुपये है। इसमें कुल 6GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS की सुविधा मिलती है।
479 रुपये के प्लान से सस्ता पड़ेगा 999 रुपये वाला प्लान!
520 रुपये के अंतर के साथ करीब 3 महीने यानी 84 दिनों वाला प्लान भी जियो की ओर से दिया जाता है, लेकिन समानता में फर्क कुल जीबी डेटा का है। 999 रुपये के रिचार्ज के साथ 98 दिनों की वैधता है। इस प्लान में कुल डेटा 198GB यानी हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS मिलता है।
मनोरंजन के लिए OTT ऐप्स फ्री
जियो के 999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा मिलेगा। इतना ही नहीं, Jio TV और Jio AI Cloud का भी मुफ्त में फायदा उठा सकेंगे। फुल ऑन मनोरंजन के लिए प्लान के साथ 90 दिनों के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा।
ये भी पढ़ें- खुशखबरी! Jio ने खत्म हुए Unlimited Offer की बढ़ाई डेट, 3 महीने तक Free में चलेगा JioHotstar
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines