Recharge Plan: देशभर में तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया हैं। जबकि सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL है जो ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर करने के लिए जानी जाती है। लंबी वैधता वाले सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो आप बीएसएनएल का रिचार्ज प्लान चुन सकते हैं। आइए 150 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
397 रुपये का रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल का 150 दिनों वाला रिचार्ज प्लान सिर्फ 397 रुपये का आता है। इसके साथ यूजर्स को लंबे समय तक कॉलिंग, एसएमएस और डेटा का फायदा मिलता है। मोबाइल फोन यूजर्स के लिए ये एक बेस्ट प्लान हो सकता है जो 150 दिनों तक सिम को एक्टिव रखने के लिए बेस्ट हो सकता है।
बीएसएनएल का 150 दिनों वाले प्लान के बेनिफिट्स
बीएसएनएल की ओर से 397 रुपये का 150 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इसके तहत यूजर्स करीब 5 महीने के लिए चिंता से मुक्त रह सकते हैं। हालांकि, प्लान के साथ दी जाने वाली सुविधाएं 150 दिनों तक की नहीं है बल्कि 30-30 दिनों की वैधता के साथ हैं।
पहले 30 दिन मिलेंगे कई बेनिफिट्स
बीएसएनएल का 150 दिनों वाला प्लान पहले 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ है। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड फ्री कॉल्स का फायदा मिलता है। इसके अलावा रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा की सुविधा 30 दिनों तक मिलती है जिससे कुल डेटा बेनिफिट 60GB तक है। प्लान के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा 30 दिनों तक के लिए मिलती है। ये प्लान देशभर में फ्री रोमिंग के साथ है।
ये भी पढ़ें:- Recharge Plan: ये है जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान, 72 दिनों तक खूब मिलेगा कॉलिंग और डेटा का फायदा!
30 दिनों के बाद क्या-क्या बेनिफिट्स शामिल
बीएसएनएल का ये रिचार्ज प्लान पहले 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और डेटा बेनिफिट के साथ होता है। हालांकि, 30 दिन के बाद भी यूजर्स के लिए प्लान एक्टिव रहता है जो सिम को चालू रखने में मददगार है। इस प्लान में जरूरत के अनुसार आप एड ऑन सुविधाओं को जोड़ सकते हैं जिससे डेटा या कॉलिंग बेनिफिट्स मिल सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 hr agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
5 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines