Realme Pad 2 Lite Launch Price and Features: क्या आप भी काफी टाइम से एक नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं? तो Realme आपके लिए एक दमदार ऑप्शन ला रहा है। कंपनी ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह 13 सितंबर को Realme P2 Pro 5G के साथ एक नया टैबलेट, Realme Pad 2 Lite लॉन्च करेगा। यह एक ऑनलाइन लॉन्च है और शुक्रवार को दोपहर 12 बजे लाइव होगा।
जब Realme ने इस साल अप्रैल में Realme P सीरीज की शुरुआत की थी, तो कंपनी ने भारत में Realme Pad 2 Wi-Fi वैरिएंट लॉन्च किया था। ऑफिशियल लॉन्च से पहले, Realme Pad 2 Lite के बारे में कुछ डिटेल्स सामने आए हैं। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Realme Pad 2 Lite में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। Realme ने यह भी खुलासा किया है कि टैबलेट में 8,300mAh की बैटरी होगी।
Realme Pad 2 Lite के फीचर्स
Realme ने हाल ही में एक टीजर जारी किया है जिससे पता चलता है कि टैबलेट Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। टीजर में टैबलेट की एक फोटो भी सामने आ गई है, जिससे पता चलता है कि यह लैवेंडर और डार्क ब्राउन कलर में उपलब्ध होगा। टीजर में टैबलेट पर गोल कैमरा मॉड्यूल भी देख सकते हैं जिसमें टैबलेट के पीछे एक डुअल-कैमरा सेटअप है। कंपनी ने अब तक जो कुछ स्पेसिफिकेशन कन्फर्म किए हैं, उन्हें देखते हुए यह संभव है कि नया Realme Pad 2 Lite हाल ही में लॉन्च किए गए Poco Pad और OnePlus Pad Go को टक्कर देगा।
Realme Pad 2 Lite की कितनी हो सकती है कीमत?
कीमत की बात करें तो Realme ने अभी तक इसके बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं की है, लेकिन अगर हम Realme Pad 2 की कीमत देखें, तो इसकी कीमत 19,000 रुपये से 22,000 रुपये के बीच थी। यह देखते हुए कि यह एक लाइट वेरिएंट है, तो उम्मीद कर सकते हैं कि Realme Pad 2 Lite की कीमत 15,000 रुपये से शुरू हो सकती है।
Realme P2 Pro 5G भी होगा लॉन्च
Realme Pad 2 Lite के साथ, 13 सितंबर को Realme P2 Pro 5G भी लॉन्च करेगा। Realme ने इस साल अप्रैल में Realme P1 और Realme P1 Pro के लॉन्च के साथ भारत में नई P-सीरीज की शुरुआत की थी। अभी तक Realme P2 लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी अब P2 Pro 5G को टीज कर रही है।
Realme P2 Pro 5G के फीचर्स
Realme Pad 2 Lite की तरह ही, Realme ने ऑफिशियल लॉन्च से पहले आगामी Realme P2 Pro 5G के लिए कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है। डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग और 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होने की बात कही गई है। हालांकि Realme P2 Pro 5G के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन भारत में Realme P1 Pro 5G की कीमत को देखते हुए, Realme P2 Pro 5G की कीमत 25,000 रुपये से कम होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें : धो डाला रे! iPhone 16 लॉन्च पर सैमसंग ने लिए फुल मजे, पोस्ट देख कंट्रोल नहीं कर पाएंगे हंसी
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
18 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
22 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines