Realme Pad 2 Launch Price in India: भारत में रियलमी इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन रियलमी सी53 के साथ एक नया एंड्रॉयड टैबलेट भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से रियलमी पैड 2 को लॉन्च किया गया है। इसमें बड़ा डिस्प्ले, तगड़ी बैटरी समेत फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए इस किफायती रियलमी पैड 2 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme Pad 2 Launch in India
भारत में लॉन्च हुआ रियलमी पैड 2 टैबलेट अफने Realme Pad का अपग्रेडेड वर्जन है। इसके साथ डॉल्बी एटमॉस, 33W की फास्ट चार्जिंग और 2K IPS LCD डिस्प्ले है। 25 हजार रुपये से कम कीमत में नया टैबलेट भारत में लॉन्च किया गया है।
Realme Pad 2 Price & Availability in India
रियलमी पैड 2 को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है।
बात करें उपलब्धता की तो इसकी प्री-बुकिंग 26 जुलाई से 31 जुलाई तक रहेगी। प्री-ऑर्डर करके ग्राहकों को 2000 रुपये तक की छूट मिलेगी। सेल की बात करें तो 1 अगस्त 2023 से रियलमी पैड 2 की बिक्री शुरू होगी। आप रियलमी इंडिया की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से टैब को खरीद सकेंगे।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका, 75 को निकाला
Realme Pad 2 Specifications
रियलमी पैड 2 के स्पेसिफिकेशन्स की अगर बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11.5 इंच की 2K डिस्प्ले है। ये टैबलेट पीक ब्राइटनेस 450 निट्स स्क्रीन और ब्लू लाइट प्रोटेक्शन डिस्प्ले के साथ है।
टैबलेट में ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 और मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर है। इसे 8जीबी तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें एंड्रॉयड 13 के साथ Realme UI मिलेगा।
कैमरे के मामले में फोन रियर और फ्रंट दोनों में 8-8 मेगापिक्सल के साथ है। टैब में आपको सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और बैक में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा।
इसके अलावा Wi-Fi 802.11 ac, USB Type-C, 4G LTE और ब्लूटूथ 5.3 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ 8360mAh की बैटरी है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
14 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
18 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
20 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
21 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
21 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines