Realme P3 Ultra Launch: Realme ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट के जरिए बता दिया है कि उसका नया स्मार्टफोन Realme P3 Ultra भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। यह भारत में एक्सक्लूसिव Realme P सीरीज का नया मेंबर होगा, जिसमें पहले से ही Realme P3 Pro और Realme P3x शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की सही तारीख नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि इसके बारे में जल्द ही कंपनी कोई जानकारी शेयर करेगी।
BIS पर दिखा था डिवाइस
Realme P3 Ultra को BIS (Bureau of Indian Standards) पर भी स्पॉट किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि इसका भारत में लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। कंपनी ने इस फोन को ‘Ultra Design; Ultra Performance; Ultra Camera’ टैगलाइन के साथ टीज किया है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में कई डिवाइस से बेस्ट होगा।
Realme P3 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Realme P3 Ultra को हाल ही में Geekbench पर भी देखा गया था, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन को Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है और इसमें 12GB रैम तक का सपोर्ट मिलेगा।
डिजाइन की बात करें तो Realme P3 Ultra में ग्लॉसी बैक पैनल होगा और यह कम से कम एक रंग ग्रे (Grey) में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है और इसके दो या तीन वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं।
| फीचर | डिटेल्स |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8350 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 |
| रैम | 12GB तक |
| स्टोरेज | 256GB तक |
| डिस्प्ले | जानकारी उपलब्ध नहीं |
| कैमरा | जानकारी उपलब्ध नहीं |
| डिजाइन | ग्लॉसी बैक पैनल, ग्रे कलर |
| संभावित कीमत | ₹25,000 से अधिक |
| लॉन्च डेट | जल्द घोषित होगी |
Realme P3 Ultra की संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो Realme P3 Ultra को कंपनी की P सीरीज में सबसे प्रीमियम फोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। ऐसे में इसकी कीमत बाकी दोनों डिवाइस से ज्यादा होगी। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, क्योंकि Realme P3x की कीमत 13,999 रुपये और Realme P3 Pro की कीमत 23,999 रुपये रखी गई थी, इसलिए Realme P3 Ultra की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है।
यह भी पढ़ें – Lenovo का भारत में बड़ा दांव! प्रोडक्शन बढ़ाया, AI इनोवेशन में भी आगे
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
12 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
13 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
16 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
17 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines