Realme Glow-in-the-Dark Smartphone Launch: Realme अपनी नई P3 सीरीज को 18 फरवरी 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज का पूरा फोकस Realme P3 Pro मॉडल पर है, जो एडवांस फीचर्स और टॉप क्लास डिजाइन के साथ आता है। बता दें कि कंपनी आज दोपहर 12 बजे इस फोन को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन को Flipkart से खरीद सकते हैं। आइए इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।
क्यों खास है ये फोन?
Realme P3 Pro को फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी के कुछ खास फीचर्स की भी जानकारी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस इस सेगमेंट का पहला फोन होगा, जो ग्लो इन डार्क डिजाइन के साथ आता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme P3 Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है, जो 4nm TSMC प्रोसेस पर आधारित है। यह प्रोसेसर कंपनी की पिछली सीरीज की तुलना में 20% बेहतर CPU और 40% बेहतर GPU परफॉर्मेंस देता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है।
6000mAh की बड़ी बैटरी
इस फोन में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस और गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यानी अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं तो ये फोन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फोन का एक और हाइलाइट इसका बैटरी है, क्योंकि ये डिवाइस 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे डिवाइस कम समय में चार्ज हो जाता है।
गेमर्स के लिए खास
वहीं अगर फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। यह डिवाइस हाई क्वॉलिटी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की सुविधा देता है। गेमर्स के लिए भी ये फोन बहुत खास है क्योंकि इसमें कई बेहतरीन गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं। AI Ultra-Steady Frames, Hyper Response Engine, AI Ultra Touch Control, और AI Motion Control जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी होगी कीमत?
हालांकि अभी कीमतों को लेकर कई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फोन की कीमत 25K-30K के बीच हो सकती है। Realme P3 Pro Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर 18 फरवरी 2025 से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। इस डिवाइस को Saturn Brown, Nebula Glow, और Galaxy Purple कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि Realme P3 Pro अपने एडवांस फीचर्स, प्रोसेसर, और बड़ी बैटरी वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इस प्राइस रेंज में Samsung Galaxy A35 भी आता है, ऐसे में इसकी तुलना इससे की जा सकती है।
यह भी पढ़ें – Google के दमदार फोन पर 31 हजार का Discount, गलती से भी मिस न करें ये Deal!
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
39 mins agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
6 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
23 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines