Realme ने ऑफिशियल लॉन्च की डेट से पहले अपने लेटेस्ट Realme P3 स्मार्टफोन की कीमत, सेल डेट, स्पेसिफिकेशन और अन्य डिटेल्स की घोषणा कर दी है। Realme P3 को Realme P3 Ultra के साथ 19 मार्च यानी कल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने खुलासा किया है कि Realme P3 की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 14,999 रुपये होगी लेकिन यह कीमत ऑफर्स के साथ हो सकती है। आइए Realme P3 के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Realme P3 की भारत में कीमत
Realme P3 को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च करने की बात कही गई है। बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 16,999 रुपये होगी। इससे ऊपर के वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज होगी, जिसकी कीमत 17,999 रुपये होगी। जबकि एक वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी जिसकी कीमत 19,999 रुपये होगी। हालांकि, Realme ने 2,000 रुपये के बैंक ऑफर की भी घोषणा की है, जिससे 6GB रैम मॉडल की कीमत 14,999 रुपये, 8GB रैम + 128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये हो जाएगी।
लॉन्च के दिन चलेगी खास सेल
हालांकि ये कंफर्म नहीं है कि यह ऑफर किस बैंक के साथ मिलेगा, लेकिन लॉन्च के दिन इसकी जानकारी मिल जाएगी। अभी के लिए ऐसा लगता है कि यह एक अर्ली बर्ड ऑफर का हिस्सा हो सकता है। यही नहीं Realme ने लॉन्च डे सेल की भी घोषणा की है, जो 19 मार्च को शाम 6 बजे से रात 10 बजे के बीच चलेगी। Realme P3 Realme की इंडिया वेबसाइट और Flipkart के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें : करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए Jio लाया खास ऑफर! मुफ्त मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन, ऐसे उठाएं फायदा!
Realme P3 के खास फीचर्स
Realme ने Realme P3 के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन कंफर्म कर दिए हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट से लैस होगा। बेस वेरिएंट में चिपसेट को 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा और हाई वेरिएंट के लिए 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज होगी।
स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी होगी। डिवाइस IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आने की पुष्टि की गई है यानी फोन वाटरप्रूफ होगा। Realme ने यह भी कंफर्म किया है कि Realme P3 में 120Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट के साथ AMOLED पैनल होगा।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
13 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
16 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines