Realme P3 5G or Realme P3 Ultra 5G Launch Date: Realme P3 5G और P3 Ultra 5G हैंडसेट अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने जा रहा है कंपनी ने भी ये कंफर्म कर दिया है। आने वाले स्मार्टफोन में कई खास फीचर्स होने वाले हैं, जिसमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, चार्जिंग स्पेसिफिकेशन से लेकर काफी कुछ लॉन्च से पहले ही सामने आ गया है। नए स्मार्टफोन के साथ Realme TWS इयरफोन की एक जोड़ी भी पेश करेगा। ये डिवाइस Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G में शामिल होंगे, जिन्हें फरवरी में देश में पेश किया गया था।
Realme P3 5G, P3 Ultra 5G भारत लॉन्च
कंपनी की एक प्रेस रिलीज के मुताबिक Realme P3 5G और Realme P3 Ultra 5G भारत में 19 मार्च को लॉन्च होंगे। दोनों हैंडसेट देश में Flipkart और Realme India ई-स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार Realme Buds T200 Lite TWS इयरफोन का भी उसी दिन पेश किए जाएंगे।
Realme P3 Ultra 5G के फीचर्स
Realme P3 Ultra मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 अल्ट्रा चिपसेट के साथ दुनिया का पहला हैंडसेट होगा, कंपनी ने इसे कंफर्म कर दिया है। कहा जा रहा है कि इसने 1.45 मिलियन से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। ऑफिशियल लैंडिंग पेज से पता चलता है कि फोन 12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट करेगा।
बेहतर VC कूलिंग सिस्टम
Realme P3 Ultra 5G GT बूस्ट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने की उम्मीद है। दावा किया जा रहा है कि यह BGMI में तीन घंटे तक स्टेबल 90fps गेमप्ले के साथ-साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम मिल सकता है, जो फोन को ठंडा रखेगा।
6,000mAh की बैटरी
Realme P3 Ultra 5G का डिस्प्ले 2,500Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। फोन में 80W AI बाईपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी होगी, जो गेमिंग के दौरान ओवरहीटिंग को रोकने की उम्मीद है। दावा किया गया है कि यह 5 साल तक ड्यूरेबल रहेगा।
Realme P3 5G के फीचर्स
रेगुलर Realme P3 5G में स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 SoC मिलेगा। कहा जा रहा है कि यह 15 परसेंट बेहतर CPU परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। कंपनी का कहना है कि इसने AnTuTu टेस्ट में 7,50,000 अंक हासिल किए हैं। हैंडसेट AI मोशन कंट्रोल और AI अल्ट्रा टच कंट्रोल जैसे GT बूस्ट फीचर्स को सपोर्ट करेगा।
खास एंटीना एरे मैट्रिक्स 2.0 टेक्नोलॉजी
Realme ने यह भी कंफर्म किया है कि Realme P3 5G BGMI के लिए 90fps गेमप्ले को सपोर्ट करेगा। बेहतर हीट सिंक के लिए इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड कूलिंग मिलने का दावा किया गया है। यही नहीं फोन में खास एंटीना एरे मैट्रिक्स 2.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट मिल सकता है जो सबवे जैसे कम सिग्नल वाले क्षेत्रों में हैंडसेट की कनेक्टिविटी को 30 परसेंट तक बढ़ा देगा। जिससे आपको बेवजह कॉल पर ‘हेलो-हेलो’ नहीं करना होगा और न ही कॉल में डिस्टर्बेंस होगी।
Realme P3 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000nits पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ AMOLED E-Sports डिस्प्ले होगा। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की टाइटन बैटरी होने की बात कही जा रही है। हैंडसेट को IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलने का दावा किया गया है।
ये भी पढ़ें : 100 में से 80 लोग नहीं जानते Google Map का ये हिडन फीचर, टाइम पर पहुंचने में करता है मदद!
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
12 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
15 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines