Realme P1 Pro 5G Discount Offer: फ्लिपकार्ट फिर एक बार अपनी शानदार सेल के साथ वापस आ गया है। प्लेटफॉर्म पर अब मंथ एंड मोबाइल फेस्ट सेल जारी है जिसमें कई स्मार्टफोन्स काफी सस्ते में मिल रहे हैं। इसी बीच सेल में 15 अप्रैल को लॉन्च हुआ Realme P1 Pro 5G भी अब सस्ते में मिल रहा है। 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया यह फोन अब 18,500 रुपये से कम में बिक रहा है।
इतना ही नहीं, आप डिवाइस पर बैंक ऑफर के जरिए 1,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी ले सकते हैं। Realme P1 Pro में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिलती है। अगर आप डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो चलिए जानें ऑफर और कीमत…
Realme P1 Pro की भारत में कीमत
Realme P1 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये से शुरू होती है। जबकि 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Flipkart पर 19,499 रुपये और 22,999 रुपये है। इसे पैरट ब्लू और फीनिक्स रेड कलर में लिस्ट किया गया है। आप बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। इसमें HDFC बैंक, SBI, एक्सिस बैंक, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और ICICI बैंक कार्ड शामिल है। आप Flipkart एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक ले सकते हैं।
Realme P1 Pro के स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED कर्व्ड 120Hz स्क्रीन और 950nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। फीनिक्स डिजाइन के साथ आने वाला ये फोन 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट और एड्रेनो 710 GPU से लैस है। यह Android 14-बेस्ड Realme UI 5.0 पर चलता है। P1 Pro में 45W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
कैमरा के साथ मिलते हैं ये खास फीचर्स
कैमरे की बात करें तो IP65 रेटेड हैंडसेट में 50MP Sony LYT-600 OIS प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा वाइड और 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए, मोबाइल में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और USB टाइप-C पोर्ट मौजूद है। अन्य हाइलाइट्स की बात करें तो डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर, रेनवाटर स्मार्ट टच तकनीक, एयर जेस्चर और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
5 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
8 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines