Realme Narzo N55 Launch Date: रियलमी ने हाल ही में अपना धांसू स्मार्टफोन Realme C55 को मार्केट में पेश किया है। अब कंपनी मार्केट में एक किफायती फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन रियलमी Narzo N55 हो सकता है। संभावना है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को अगले महीने (अप्रैल 2023) में उतार सकता है। लॉन्च से पहले एक रिपोर्ट में इसकी मेमोरी और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है।
Realme Narzo N55: कब होगा लॉन्च?
हाल ही में, रियलमी ने भारत में एक नए एन-सीरीज प्रोडक्ट के लॉन्च को टीज किया है। N ब्रांडिंग एक आगामी Narzo सीरीज हैंडसेट की ओर इशारा करती है। साथ ही रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि रियलमी अप्रैल के दूसरे छमाही में भारतीय बाजार में नारजो एन55 को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर अभी तक इसकी सटीक लॉन्चिंग डेट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
Realme Narzo N55: मेमोरी कॉन्फिगरेशन
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन विभिन्न स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसमें एंट्री-लेवल वर्जन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। जबकि, दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज होगी। वहीं, इसमें एक 6GB रैम और 64GB या 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भी लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस का टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ दस्तक दे सकता है।
ये भी पढ़ेंः मात्र 649 रुपये में मिल रहा Samsung का धांसू स्मार्टफोन, जल्द उठाएं ऑफर का लाभ
Realme Narzo N55: कलर ऑप्शन
कलर ऑप्शन की जहां तक बात है तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलमी नार्जो N55 प्राइम ब्लैक और प्राइम ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
रियलमी नार्जो N55 के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ पेश करेगी। आने वाले दिनों इसके अन्य फीचर्स का पता चल सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines