Realme Narzo N55 Launch Price in India: भारत में मिनी कैप्सूल फीचर के साथ रियलमी नार्जो एन55 को लॉन्च कर दिय गया है। ये फीचर कंपनी के रियलमी सी55 (Realme C55) में दिखाया गया था, जोकि आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro) लाइनअप पर डायनेमिक आइलैंड फीचर से काफी मिलता जुलता है।
रियलमी नार्जो एन55 स्मार्टफोन की Realme N-सीरीज़ की सीरीज में पहला है। दावा है कि सिर्फ 29 मिनट में स्मार्टफोन 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। आइए रियलमी नार्जो एन55 स्मार्टफोन की कीमत, उपलब्धता, सेल डेट और स्पेसिफिकेशन्स जानते हैं।
Realme Narzo N55 Price & Availability in India
रियलमी नार्जो एन55 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। डिवाइस को अमेजन और रियलमी के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
Realme Narzo N55 Sale Date in India
रियलमी नार्जो एन55 की पहली बिक्री 18 अप्रैल से शुरू होगी। हालांकि, 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे की एक स्पेशल लाइव ऑनलाइन बिक्री होगी। इस दौरान फोन के लो-एंड वेरिएंट को 700 रुपये की छूट और 6GB रैम वेरिएंट को 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा।
एक विशेष ऑफर भी 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लाइव होगा और 21 अप्रैल तक चलेगा, जहां अतिरिक्त ऑफर और बैंक छूट Realme Narzo N55 पर उपलब्ध होगी।
Realme Narzo N55 Specifications
नए लॉन्च किए गए स्मार्टफोन में 6.72 इंच का IPS LCD फुल HD+ रेजोल्यूशन डिस्प्ले है, 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें मिनी कैप्सूल फीचर भी है जो चार्जिंग, डेटा यूज्ड और स्टेप काउंट के लिए नोटिफिकेशन की पेशकश के साथ आता है।
फोन मीडियाटेक हेलियो जी88 एसओसी द्वारा संचालित है जो 6 जीबी तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128 जीबी तक यूएफएस 2.2 इंटरनल स्टोरेज से लैस है। फोन Android 13-आधारित Realme UI आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है।
इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसमें 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines