24 मई से पहले Realme Narzo N53 को खरीदने का मौका, हाथ से जानें ना दें ये धांसू डील!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme Narzo N53 Special Sale Date in India: हाल ही में रियलमी ने अपना बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है, जिसका नाम नार्जो एन53 है। फोन की पहली बिक्री 24 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू है, लेकिन रियलमी नार्जो एन53 को एक स्पेशल सेल के दौरान सस्ते में बेचा जाएगा।
कंपनी की ओर से लॉन्च के दौरान ही रियलमी नार्जो एन53 की स्पेशल बिक्री की घोषणा कर दी थी। कंपनी के मुताबिक रियलमी नार्जो एन53 को 22 मई 2023 को दोपहर 2 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इस स्पेशल सेल को सिर्फ कुछ घंटे के लिए लाइव किया जाएगा। इस दौरान फोन पर कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
अमेजन पर 22 मई 2023 को दोपहर 2 बजे रियलमी नार्जो एन53 को घंटों के लिए बिक्री के लिए लाइव किया जाएगा। इस दौरान एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करके 1000 रुपये का इंंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Jioplus पोस्टपेड प्लान के जरिए भी यूजर को फायदा मिल सकेगा।
रियलमी नार्जो एन53 के 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये और 6GB + 128GB की कीमत 10,999 रुपये है। फोन के दो कलर ऑप्शन्स फेदर गोल्ड और फेदर ब्लैक हैं।
खासियत की बात करें तो रियलमी नार्जो एन53 में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें Unisoc T612 SoC का प्रोसेसर है। बॉक्स से बाहर ये फोन एंड्रॉइड 13-आधारित रियलमी यूआई 4.0 कस्टम स्किन पर बूट करता है। इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज है। इसमें 12GB तक डायनेमिक रैम का सपोर्ट मिलता है।
ये फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में f/1.8 अपर्चर, 5P लेंस और एक LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: