Realme Narzo N53 Launch In New Variant: त्योहारी सीजन में मोबाइल फोन कंपनियां एक के बाद एक बड़ी खुशबरी दे रही है। कोई कंपनी स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट दे रही है, तो कोई अपना नया फोन लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में दिग्गज चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने Realme Narzo N53 फोन का नया वेरिएंट पेश किया है, जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपको यह स्मार्टफोन 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिलेगा।
Realme Narzo N53 (8GB+128GB): कीमत और उपलब्धता
रियलमी नार्जो एन 53 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत महज 9,999 रुपये रखी गई है। इस फोन की सेल 25 अक्टूबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। डिवाइस को कंपनी की आधिकारिक साइट और ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदा जा सकेगा। नए वेरिएंट को 2 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर भी उपलब्ध है। यानी आप 8 जीबी रैम वाले इस रियलमी फोन को महज 7,999 रुपये में अपना बना सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः आ गया तगड़ा स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी,12GB रैम के साथ मिलेगा बहुत कुछ, कीमत महज इतनी
Realme Narzo N53: स्पेसिफिकेशन
रियलमी ने अपने इस फोन को नए वेरिएंट के साथ ही कुल तीन वेरिएंट में पेश कर दिया। 8GB रैम वेरिएंट से पहले पहले कंपनी ने रियलमी नार्जो एन 53 को दो स्टोरेज वेरिएंट में किया था, जिसमें एक 4GB+64GB और दूसरा 6GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है। यह डिवाइस 33W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट और 5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है। इस फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
कैमरे की बात करें तो रियलमी के इस सस्ते स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए रियर में 50MP AI कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP AI Selfie कैमरा मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर आधारित रियलमी यूआई टी एडिशन पर काम करता है और इसमें पोर्ट ऑप्शन के तौर पर 3.5mm हेडसेट जैक, टाइप-सी और 3-कार्ड स्लॉट जैसे फीचर्स हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines