Realme Narzo N53: भारत में Realme Narzo N55 के लॉन्च के बाद, ब्रांड अब Narzo N53 को पेश करने की योजना पर काम कर रहा है। रियलमी ने सटीक मॉडल का खुलासा किए बिना अपकमिंग नार्जो स्मार्टफोन को टीज किया है। हालांकि, वेबसाइट के मेटाडेटा ने पुष्टि की है कि यह वास्तव में रियलमी नार्जो N53 है। चलिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं…
Realme Narzo N53 के स्पेसिफिकेशन लीक
मेटाडेटा के अनुसार, फोन 16GB तक डायनेमिक रैम और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अतिरिक्त, रियलमी ने अपनी वेबसाइट पर अपने सबसे स्लिम स्मार्टफोन को टीज किया है। खबरों से पता चलता है कि यह Narzo N53 है। ऐसे में कह सकते हैं कि डिवाइस 8 जीबी वर्चुअल रैम के साथ आएगा।
पिछली रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Realme Narzo N53 एक 5G फोन होगा और यह फेदर ब्लैक और फेदर गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। डिवाइस के दो स्टोरेज वेरिएंट- 4GB + 64GB और 6GB + 128GB में आएगा।
इसकी कीमत 13,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। अपकमिंग फोन के बारे में अभी तक कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसका अंदाजा Narzo N55 के स्पेसिफिकेशन से पता लगाया जा सकता है। चलिए N55 के स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं।
ये भी पढ़ेंः Nokia जल्द बाजार में लॉन्च करेगा ये धांसू फोन, कीमत 10 हजार से भी कम
Realme Narzo N55 के स्पेसिफिकेशन
रियलमी के इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 90Hz की रिफ्रेश रेट और HD + रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह Helio G88 चिपसेट के साथ आता है, जिसे 4 GB या 6GB LPDDR4x RAM और 64GB या 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरे के मोर्चे पर डिवाइस में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस यह स्मार्टफोन Android 13-आधारित Realme UI 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines