Realme Narzo N53 Launch Date in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बीच रियलमी अपनी एक अलग पहचान बनाने की पूरी कोशिश में है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और फीचर्स के साथ कई फोन अपना जगह बना रहे हैं, ऐसे में फोन निर्माता कंपनियों के बीच तगड़ा मुकाबला भी है। 10 हजार रुपये से 30 हजार रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन के ग्राहकों पर खास जोर दिया जा रहा है।
बात करें रियलमी की तो कंपनी जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारने वाली है। उम्मीद है कि फोन को 10 हजार रुपये के सेगमेंट के साथ पेश किया जाएगा। आइए जानते है किं रियलमी नार्जो एन53 को कब और कितने रुपये में भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Realme Narzo N53 कब होगा भारत में लॉन्च?
भारत में रियलमी अपना किफायती स्मार्टफोन नार्जो एन सीरीज का विस्तार करते हुए पेश करेगा। भारत में 18 मई को रियलमी अपना सबसे पतला स्मार्टफोन- रियलमी नार्जो एन53 लॉन्च करेगा। इस फोन की लॉन्च डेट की पुष्टी कंपनी ने खुद आधिकारिक अकाउंट से की है।
Realme Narzo N53 की कीमत कितनी होगी?
रियलमी नार्जो एन53 की लॉन्च डेट की पुष्टी आधिकारिक तौर पर हो गई है। साथ ही लॉन्च से पहले ही फोन के डिजाइन का खुलासा भी हो गया है जिनमें कुछ ऐसे भी फीचर्स हैं जो स्पष्ट नहीं हैं। बात करें कीमत की तो रियलमी नार्जो एन53 को भारत में 9,990 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।
Realme Narzo N53 का डिजाइन आया सामने
रियलमी नार्जो एन53 के डिजाइन पर गौर करें तो फोन गोल्ड फिनिश में आएगा। रियर पैनल पर 3 कटआउट मिल सकते हैं, लेकिन इसमें सिर्फ 2 कैमरा सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। तीसरा कटआउट एलईडी फ्लैश के लिए है, जो एक अतिरिक्त कैमरे की तरह दिखता है। इमेज में दायीं तरफ एक पावर बटन भी है। फिंगरप्रिंट स्कैनर को पावर बटन पर ही पाया जा सकता है।
रियलमी नार्जो एन53 की खासियत
रियलमी नार्जो एन53 फोन कथित तौर पर 16GB वर्चुअल रैम और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। कंपनी ने Narzo N53 को सबसे पतला स्मार्टफोन कहा है, लेकिन अभी तक सटीक माप स्पष्ट नहीं किया है। वर्तमान में, रियलमी नार्जो एन55 को 7.89 इंच की मोटाई के साथ सबसे पतले Realme फोन में से एक कहा जाता है। उम्मीद की जा सकती है कि आगामी रियलमी नार्जो एन53 का माप करीब 7.7 मिमी होगा।
पिछले महीने Narzo N55 हुआ था भारत में लॉन्च
भारत में रियलमी नार्जो एन55 अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस फोन को नार्ज़ो एन-सीरीज के तहत दो फोन लॉन्च किए गए हैं। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। रियलमी नार्जो एन53 को नार्जो एन55 से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। रियलमी ने स्पष्ट किया है कि वो रियलमी नार्ज़ो एन53 को बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध करेगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines