Realme Narzo 70 Pro 5G Launch Price in India: Realme आज भारत में अपना एक और तगड़ा फोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फोन में कई जबरदस्त फीचर्स मिलने वाले हैं जो पहले ही ऑनलाइन लीक्स में सामने आ गए हैं। कंपनी Narzo सीरीज के तहत Realme Narzo 70 Pro 5G को पेश करने जा रही है। खास बात यह है कि इस फोन में नॉर्मल फीचर्स के साथ कुछ एयर जेस्चर कंट्रोल भी मिलने वाले हैं। फोन में Rainwater Smart टच फीचर भी मिलेगा जो स्क्रीन स्कैनिंग डेटा का यूज करेगा। यह फोन पर एक्सीडेंटल टच को रोकने में मदद करेगा।
बिना टच किए फोन होगा कंट्रोल
दूसरी तरफ फोन के एयर जेस्चर फीचर का यूज करके आप फोन को बिना टच किए कंट्रोल कर पाएंगे। इसका यूज आप नेविगेट करने से लेकर कॉल को उठाने जैसे कामों में यूज कर सकेंगे। स्मार्टफोन निर्माता ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि फोन 50MP का प्राइमरी कैमरा ऑफर करेगा जिसमें बेहतर OIS सेंसर मिलने वाला है। Realme Narzo 70 Pro 5G में डुओ टच ग्लास डिजाइन मिलने वाला है।
मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स
कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन को आप Amazon.in पर ऑनलाइन खरीद सकेंगे। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि Realme Narzo 70 Pro 5G के स्पेक्स Realme 12 Pro+ जैसे होने वाले हैं। यह इस डिवाइस का एक रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है। फोन में 6.7-इंच FHD AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को स्पोर्ट करेगा। कंपनी इसे मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर सकती है, ऐसा कहा जा रहा है कि फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट से लैस होगा।
चुटकियों में होगा चार्ज
लीक रिपोर्ट से पता चलता है कि Realme Narzo 70 Pro 5G में 12GB RAM देखने को मिल सकती है और फोन लेटेस्ट Android 14 OS के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी होने की बात कही जा रही है जिससे फोन चुटकियों में चार्ज हो जाएगा। कीमत की बात करें तो कंपनी इसे 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश कर सकती है। जो 25 हजार रुपये के बजट में काफी जबरदस्त फोन होने वाला है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
16 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines