Realme Narzo 70 Pro 5G Expected Features: Realme 2024 में एक के बाद एक प्रोडक्ट लॉन्च कर रहा है। अब कंपनी इस साल का अपना तीसरा लॉन्च इवेंट करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। कंपनी पहले ही Realme 12 Pro 5G सीरीज लॉन्च कर चुकी है, इसके बाद भारत में Realme 12 सीरीज लॉन्च होगी। अब कंपनी Narzo सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसे कंपनी Realme Narzo 70 Pro 5G के नाम से पेश करेगी। यह फोन 19 मार्च को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च होगा। स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी उसी लॉन्च इवेंट में नए डेमो ग्रीन वेरिएंट बड्स T300 TWS ईयरबड्स भी पेश करेगी।
Realme Narzo 70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन
अगले हफ्ते ऑफिशियल लॉन्च इवेंट से पहले, Realme ने पहले ही स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि Narzo 70 Pro 5G 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा। Realme ने यह भी खुलासा किया है कि स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।
हालांकि Narzo 70 Pro 5G का सबसे हाई लाइट पॉइंट इसका कैमरा होने वाला है जहां Low Light में ये फोन काफी जबरदस्त फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देगा। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन सेगमेंट में भारत का पहला Sony IMX890 कैमरा ऑफर करेगा। इसके अलावा कंपनी फोन में कुछ एयर जेस्चर भी पेश करेगी, जिससे यूजर्स बिना फोन को टच किए कॉल का जवाब देने या स्क्रीनशॉट लेने जैसे बेसिक काम कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें : WhatsApp New Upcoming Features: मिस नहीं होगा Girlfriend का मैसेज, आ रहे हैं 3 तगड़े फीचर्स
मिलेगा जबरदस्त डिजाइन
Realme के इस फोन में हमें “डुओ टच” ग्लास डिजाइन मिलने वाला है, जिसके बारे में कंपनी ने अपनी टीजर पोस्ट में बताया है। Realme का दावा है कि Narzo 70 Pro 5G 25 हजार रुपये से कम कीमत में ऐसी ग्लास डिजाइन वाला पहला फोन होने वाला है। इस बार भी डिवाइस के ऊपरी टॉप में Realme 12 सीरीज की तरह कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। टीजर इमेज से यह भी कंफर्म हो गया है कि Realme Narzo 70 Pro 5G में फ्लैट डिस्प्ले होगा। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है।
Realme Narzo 70 Pro 5G की कीमत (Expected)
भारत में इस फोन की कीमत पिछले साल के Realme Narzo 60 Pro 5G के समान होने वाली है, जो भारत में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। Realme Narzo 70 Pro 5G इस प्राइस रेंज में iQOO Z9, नथिंग फोन 2a, रेडमी नोट 13 प्रो और Realme 12 Pro 5G को कड़ी टक्कर दे सकता है।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
35 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines