Realme and Oppo New Upcoming Smartphone: 24 अप्रैल को Realme और Oppo अपने दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जहां Realme इस वक्त Narzo 70 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है तो वहीं, ओप्पो K12 को पेश करने जा रहा है। Realme Narzo 70 5G कल भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने एक माइक्रोसाइट के जरिए इसकी जानकारी दी है।
Realme Narzo 70 5G के फीचर्स
माइक्रोसाइट में इस नए स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स पहले ही सामने आ गए हैं। डिवाइस में एक AMOLED डिस्प्ले, एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और थर्मल कूलिंग मिल सकती है। Realme Narzo 70 5G को Realme Narzo 60 5G का ही अपग्रेड मॉडल बताया जा रहा है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
Realme Narzo 70 5G कब होगा लॉन्च?
ऑफिशियल माइक्रोसाइट से पता चलता है कि भारत में Realme Narzo 70 5G का लॉन्च 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगा। उसी लॉन्च इवेंट में Realme Narzo 70x 5G को भी पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि Realme Narzo 70 5G के 4 GB RAM 128 GB वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये, 6 GB RAM 128 GB वाले मॉडल की कीमत 13,499 रुपये और 8 GB RAM 128 GB का प्राइस 14,999 रुपये हो सकता है।
Oppo K12 कब होगा लॉन्च?
दूसरी तरफ ओप्पो ने एक Weibo पोस्ट में खुलासा किया कि ओप्पो K12 चीन में 24 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे स्थानीय समय (12 बजे IST) पर लॉन्च होगा। इस पोस्ट के अनुसार फोन का डिजाइन वनप्लस नोर्ड सीई 4 के समान होने वाला है। बैक पैनल के ऊपरी बाएं कोने में एक गोल कैमरा मॉड्यूल के अंदर ड्यूल कैमरा और एक एलईडी फ्लैश मिलेगी। हैंडसेट के लिए प्री-रिजर्वेशन फिलहाल ओप्पो चाइना शॉप की वेबसाइट पर खुला है।
Oppo K12 के फीचर्स
ओप्पो K12 में आपको 6.7-इंच का 120Hz फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। डिवाइस में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन का भी सपोर्ट मिलेगा। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP54 रेटिंग मिल सकती है। भारत में OPPO K12 की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये हो सकती है।
संबंधित खबरें
घर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
29 mins agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
2 days agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
2 days agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines