Realme Narzo 60 5G Series की दो मॉडल के साथ भारत में दमदार एंट्री, जानें कीमत से लेकर सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme Narzo 60 5G Series Launch Price in India: चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने अपनी नार्जो 60 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत दो दमदार मॉडल पेश किए गए हैं। पहला नार्जो 60 और दूसरा नार्जो 60 प्रो 5जी है। दोनों स्मार्टफोन शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए गए हैं। आइए आपको रियलमी नार्जो 60 और रियलमी नार्जो 60 प्रो 5जी के बारे में बताते हैं।
रियलमी नार्जो 60 और रियलमी नार्जो 60 प्रो 5जी को अलग-अलग कीमत के साथ पेश किया गया है। भारत में रियलमी नार्जो 60 के दो वेरिएंट 8GB + 128GB और 8GB + 256GB पेश किए गए हैं। इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
रियलमी नार्जो 60 प्रो 5जी के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं। इसके 8GB + 128GB की कीमत 23,999 रुपये, 12GB + 256GB की कीमत 26,999 रुपये और 12GB + 1TB की कीमत 29,999 रुपये है।
रियलमी नार्जो 60 और रियलमी नार्जो 60 प्रो 5जी को अमेजन के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट- realme.com से भी फोन को खरीद सकते हैं। दोनों मॉडल की बिक्री 15 जुलाई 2023 से शुरू है। जबकि, फोन प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
रियलमी नार्जो 60 5जी में 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 SoC प्रोसेसर है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
ये फोन 33W चार्जिंग सपोर्ट की 5000mAh बैटरी के साथ है। इसमें 64MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जबकि, फ्रंट कैमरा 16MP से लैस है। ये फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित Realme UI 4.0 पर चलता है।
रियलमी नार्जो 60 प्रो 5जी में 6.7-इंच FHD+ AMOLED कर्व्ड स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिप है, जिसे 12 LPDDR4X रैम और 1TB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ये फोन एंड्रॉइड 13 आधारित Realme UI 4.0 पर चलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो OIS सपोर्ट के साथ है। इसमें 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सलका का कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: