हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खुशखबरी! एक बार चार्ज में 30 दिन चलेगा फोन, ये कंपनी ला रही 10,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

Realme का 10,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन आखिरकार भारत में लॉन्च के करीब है. BIS सर्टिफिकेशन, 30 दिन तक बिना चार्ज चलने का दावा और बेहद पतला डिजाइन इसे चर्चा में ले आए हैं. जानिए कब लॉन्च हो सकता है और क्या खास मिलेगा.

विज्ञापन
10,000mAh बैटरी वाला Realme फोन भारत में एंट्री को तैयार. (Reference Photo-AI)

Realme 10000mAh Battery Phone: 10,000mAh बैटरी वाला Realme का फोन काफी समय से चर्चा में है और अब इसका भारत लॉन्च आखिरकार नजदीक नजर आ रहा है. पिछले साल मई में पहली बार दिखाए गए इस फोन को लेकर कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक लॉन्च डेट नहीं बताई थी. लेकिन ताजा लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Realme बहुत जल्द भारतीय बाजार में इस दमदार बैटरी फोन की एंट्री कराने वाला है. लीक के मुताबिक, Realme का यह स्मार्टफोन Bureau of Indian Standards (BIS) से सर्टिफाइड हो चुका है. टिप्स्टर योगेश ब्रार के अनुसार, RMX5107 मॉडल नंबर वाला यह फोन 22 दिसंबर को BIS सर्टिफिकेशन पा चुका है. माना जा रहा है कि इसका भारत में लॉन्च जनवरी 2026 में हो सकता है.

30 दिन बिना चार्ज वाला दावा

Realme के हेड ऑफ प्रोडक्ट मार्केटिंग फ्रांसिस वोंग ने भी इस फोन को लेकर बड़ा इशारा दिया है. उन्होंने X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें फोन 30 दिन से ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी 3 प्रतिशत बैटरी के साथ नजर आ रहा है. वोंग ने यह भी कहा कि वह लॉन्च डे तक फोन को चार्ज नहीं करेंगे, जिससे इसकी बैटरी क्षमता का अंदाजा लगाया जा सके.

डिजाइन और वजन पर भी खास ध्यान

विज्ञापन

Realme पहले ही साफ कर चुका है कि 10,000mAh बैटरी के बावजूद फोन ज्यादा मोटा नहीं होगा. कंपनी के मुताबिक, इस फोन की मोटाई करीब 8.5mm होगी और वजन 200 ग्राम से थोड़ा ज्यादा रहेगा. इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह डिजाइन काफी संतुलित माना जा रहा है.

नई बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

विज्ञापन

इस फोन में Ultra-High Silicon Content Anode बैटरी दी जाएगी, जिसमें 10 प्रतिशत सिलिकॉन रेशियो होगा. Realme का दावा है कि इसकी एनर्जी डेंसिटी 887Wh/L है, जो इसे मौजूदा बैटरियों से ज्यादा पावरफुल बनाती है.

Mini Diamond Architecture क्या है

विज्ञापन

इतनी बड़ी बैटरी को फिट करने के लिए Realme ने फोन के अंदर “Mini Diamond Architecture” का इस्तेमाल किया है. इसके तहत फोन का मेनबोर्ड सिर्फ 23.4mm चौड़ा होगा, जिसे कंपनी दुनिया का सबसे पतला मेनबोर्ड बता रही है.

किस सीरीज में आएगा यह फोन

विज्ञापन

लीक्स की मानें तो यह फोन Realme की P सीरीज का हिस्सा हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा. इस सेगमेंट में Realme भारत में 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बन सकती है.

फास्ट चार्जिंग पर अभी सस्पेंस

विज्ञापन

हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए Realme किस तरह की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देगा. कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है.

दूसरी कंपनियां भी पीछे नहीं

विज्ञापन

Realme के अलावा बाकी स्मार्टफोन कंपनियां भी बड़ी बैटरी पर फोकस कर रही हैं. OnePlus के Nord 6 सीरीज में 9,000mAh बैटरी आने की चर्चा है. वहीं, 7,000mAh से ज्यादा की बैटरी अब मिड-रेंज और फ्लैगशिप फोन्स में आम होती जा रही है. हाल ही में OnePlus 15R में 7,400mAh और Poco F7 में 7,550mAh बैटरी दी गई थी.

क्या बदल देगा यह फोन गेम

विज्ञापन

अगर Realme का 10,000mAh बैटरी फोन तय समय पर लॉन्च होता है, तो यह बैटरी बैकअप के मामले में स्मार्टफोन मार्केट का गेम बदल सकता है. लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए यह फोन काफी बड़ा ऑप्शन बन सकता है.

ये भी पढ़ें- Apple का सीक्रेट प्लान लीक, पहले से अलग होगा नेक्स्ट iPhone, नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से बदलेगा लुक

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola