Realme GT3 Launch Date Price in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने इस साल के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में अपने प्रमुख मॉडल- रियलमी जीटी3 को पेश किया था। फोन को कई खास फीचर्स और 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बैटरी के साथ लाने का दावा किया गया है, जो काफी तेजी से फोन को चार्ज करेगी। अपने शक्तिशाली बैटरी चार्जिंग और बेहतरीन लुक के कारण फोन शुरू से चर्चाओं में है।
वहीं, अब रियलमी जीटी3 की ग्लोबल लॉन्च डेट सामने आई है, जिससे पता चलता है कि फोन जल्द ही उपलब्ध हो सकता है। आइए रियलमी जीटी3 की लॉन्च डेट और लीक स्पेसिफिकेशन्स जानते हैं।
Realme GT 3 240W Global Launch Date
रियलमी GT3 240W को TDRA और BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त करते हुए देखा गया था, जिससे यह पता चलता है कि यह दुनिया भर के अन्य बाजारों में भी लॉन्च हो सकता है। लीक डिटेल्स की मानें तो रियलमी जीटी3 12 जून से वैश्विक बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जबकि, कुछ लीक्स का दावा है कि रियलमी जीटी3 24वॉट फोन 14 जून 2023 से उपलब्ध किया जाएगा।
Realme GT3 Specifications
बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो रियलमी जीटी3 Android 13 और Realme UI 4.0 के साथ पहले से लोड होगा। इसमें 6.74-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है।
ये फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC द्वारा संचालित है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB स्टोरेज को जोड़ा गया है। इस फोन में 4600mAh बैटरी है, जिसे लेकर दावा है कि ये सिर्फ 9 मिनट और 30 सेकंड में फुल चार्ज की जा सकती है।
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.88 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर है। बाकी दो कैमरे 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 2MP के माइक्रो सेंसर के साथ हैं। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 hr agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
5 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
8 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines