Realme GT Neo 6 launch Date Features: Realme GT Neo 6 जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने अब ऑफिशियल तौर पर स्मार्टफोन का टीजर शेयर कर दिया है और इसके कुछ फीचर्स भी सामने आ गए हैं। फोन 9 मई को लॉन्च होगा। ये नया फोन Realme GT Neo 5 का ही अपग्रेड मॉडल होने वाला है और इसे Realme GT Neo 6 SE लाइनअप में पेश किया जाएगा जिसे अप्रैल में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।
दमदार प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग
Realme GT Neo 6 का प्रोडक्ट पेज भी लाइव हो गया है। पेज से यह भी पता चलता है कि हैंडसेट में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलने वाला है। साथ ही डिवाइस में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 1TB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी। लॉन्च डेट के साथ-साथ फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स अगले कुछ दिनों में सामने आने की उम्मीद है।
कैसा होगा फोन का कैमरा?
इससे पहले एक लीक रिपोर्ट में कहा गया था कि Realme GT Neo 6 में 5,500mAh की बैटरी होगी। फोन की मोटाई 8.66 मिमी होगी जबकि वजन 199 ग्राम होगा और इसमें प्लास्टिक का फ्रेम होगा। हैंडसेट में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ 6.78-इंच 1.5K 8T LTPO डिस्प्ले मिल सकता है।
Realme GT Neo 6 SE में थे ये फीचर्स
इससे पहले कंपनी ने Realme GT Neo 6 SE को स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर, 100W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500mAh बैटरी, 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा, 32-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर और 6.78-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। डिवाइस में 120Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले और एंड्रॉयड 14-बेस्ड Realme UI 5 मिलता है।
Realme GT Neo 6 की संभावित कीमत
Realme GT Neo 6 को कंपनी 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी कीमत को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फोन कितने वेरिएंट में आएगा अभी इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines