Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ 16GB रैम से लैस होगा Realme GT Neo 5 SE, इस दिन होगा लॉन्च

Realme GT Neo 5 SE: रियलमी अपने नए स्मार्टफोन रियलमी जीटी नियो 5 एसई को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने पहले खुलासा किया था कि यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी। अब एक नए खुलासा में बताया गया है कि डिवाइस 16 जीबी […]

Author
Edited By : Sumit Kumar Updated: Apr 1, 2023 07:40
Realme GT Neo 5 SE

Realme GT Neo 5 SE: रियलमी अपने नए स्मार्टफोन रियलमी जीटी नियो 5 एसई को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने पहले खुलासा किया था कि यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी। अब एक नए खुलासा में बताया गया है कि डिवाइस 16 जीबी + 1 टीबी स्टोरेज ऑप्शन में भी आएगा।

Realme GT Neo 5 SE: 16GB रैम से होगा लैस

वीबो पर आधाकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, रियलमी जीटी नियो 5 एसई में 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB UFS 3.1 onboard स्टोरेज होगा। जो हुड के तहत स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर के साथ जुड़ा होगा। डिवाइस 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसे लेकर दावा है कि यह एक बार चार्ज होने के बाद 48 घंटे तक चलेगा। यह 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जो 40 मिनट से भी कम समय में बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर सकता है।

---विज्ञापन---

Realme GT Neo 5 SE storage

ये भी पढ़ेंः Lava Blaze 2 भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर से स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि

---विज्ञापन---

रियलमी जीटी नियो 5 एसई में पतले बेजेल्स के साथ सेंटर-संरेखित पंच-होल कटआउट ओएलईडी डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग ऑफर करेगा।

Realme GT Neo 5 SE: कब होगा लॉन्च?

लॉन्चिंग डेट के बारे में बात करें तो कंपनी रियलमी जीटी नियो 5 एसई को चीन में 3 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है।

First published on: Apr 01, 2023 07:40 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.