हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Realme GT 7T और GT 7 भारत में लॉन्च; सेल डेट, कीमत और उपलब्धता से लेकर जानें सब कुछ

Realme GT 7T and GT 7 Launch in India: दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी के दो धांसू स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं जो तगड़ी बैटरी के साथ हैं। आइए रियलमी जीटी 7टी और रियलमी जीटी 7 की कीमत और खासियत विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Realme GT 7T Series: भारत में लॉन्च

Realme GT 7T and GT 7 Launch Price in India: भारतीय बाजार में रियलमी के दो स्मार्टफोन लॉन्च हो गए हैं जो दमदार बैटरी और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ हैं। रियलमी जीटी 7 सीरीज में जीटी 7 और जीटी 7टी स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। इसके अलावा एक रियलमी जीटी 7 ड्रीम एडिशन भी शामिल है। तीन दमदार फोन भारत में 27 मई को लॉन्च कर दिए जा चुके हैं। दमदार फीचर्स के साथ आने वाले ये प्रीमियम स्मार्टफोन 7000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। आइए रियलमी जीटी 7 सीरीज में शामिल जीटी 7 और जीटी 7टी 5जी फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme GT 7 Price in India 

रियलमी जीटी 7 को तीन वेरिएंट ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इस फोन के दो कलर ऑप्शन्स हैं जो IceSense Blue और IceSense Black हैं।

  • रियलमी जीटी 7 के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।
  • रियलमी जीटी 7 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है।
  • रियलमी जीटी 7 के 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है।

Realme GT 7T Price in India 

रियलमी जीटी 7टी के भी तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। जबकि, इस स्मार्टफोन के तीन कलर ऑप्शन्स- IceSense Black, Racing Yellow और IceSense Blue है।

विज्ञापन
  • रियलमी जीटी 7टी के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।
  • रियलमी जीटी 7टी के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
  • रियलमी जीटी 7टी के 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है।

Realme GT 7, GT 7T Sale Date & Availability

रियलमी जीटी 7 और रियलमी जीटी 7टी की सेल डेट और खरीदने के लिए उपलब्धता की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन की बिक्री अमेजन (Amazon) और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी। रियलमी जीटी 7 और जीटी 7टी स्मार्टफोन 30 मई, शुक्रवार से खरीदने के लिए ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा।

Realme GT 7 Key Specifications

रियलमी जीटी 7 के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन की अगर बात करें तो इसमें 6.78 इंच 1.5K का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स के पीक ब्राइटनेस और 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट स्क्रीन के साथ है। ये फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट है जो इस नए चिपसेट के साथ आने वाला पहले फोन भी है।

विज्ञापन

कैमरे की बात करें तो रियलमी जीटी 7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX906 1.56 इंच प्राइमरी रियर कैमरा, 50MP S5KJN5 टेलीफोटो कैमरा और 8MP के OV08D10 अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ये फोन 120W चार्जिंग सपोर्ट वाले 7000 mAh की बैटरी के साथ है।

Realme GT 7T Specifications

रियलमी जीटी 7टी में 6.80 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट स्क्रीन के साथ है। ये फोन इस फोन में MediaTek Dimensity 8400-Max चिपसेट का प्रोसेसर है। फोन में डुअल रियर कैमरा है जो 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 के प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का OV08D10 अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा के साथ है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसके माध्यम से सेल्फी और वीडियो कॉल्स कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Smartphone Under 20000: सैमसंग से लेकर वीवो तक, फोन हुए सस्ते; 20 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola