Realme GT 5: रियलमी मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सामने आए लीक के मुताबिक, यह अपकमिंग स्मार्टफोन 24GB तक रैम कॉन्फिगरेशन जैसे स्पेक्स के साथ आएगा। इस फोन का नाम Realme GT 5 है। ब्रांड ने अपने इस फोन के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। आइये इस के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Realme GT 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.74-इंच OLED डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। हुड के तहत, इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर होगा।
रियलमी के इस अपकमिंग डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसके रैम और चार्जिंग सपोर्ट है। लीक से पता चलता है कि यह 16GB और 24GB LPDDR5x रैम कॉन्फिगरेशन के साथ आएगा। इसमें 128GB से 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। जहां तक चार्जिंग सपोर्ट की बात है तो इसे 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ेंः ट्रेंड बदलने आ रहे Realme के दो 5G स्मार्टफोन, फीचर्स पर हो जाएंगे फिदा, जानें लॉन्च डेट
अब, कैमरे की बात करें तो आपको इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
अन्य खबरों के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 4600mAh की बैटरी, दूसरे वेरिएंट में 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
51 mins agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
6 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines