Realme Festive Days Sale: रियलमी ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। आज से Realme की फेस्टिव डेज सेल शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान Realme के कई शानदार प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि सेल में आप 23,000 रुपये तक डिस्काउंट ऑफर का लाभ ले सकते हैं। वहीं अगर आप भी इन दिनों एक नया और पावरफुल स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। चलिए बेस्ट डील्स से लेकर सभी ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कहां मिल रही हैं ये डील्स
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि ये डील्स आपको कहां-कहां देखने को मिल रही हैं। तो बता दें इस सेल इवेंट के लिए रियलमी ने प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ पार्टनरशिप की है। इन सभी डील्स एंड ऑफर्स का मजा आप Amazon, Flipkart के साथ-साथ Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Airtel, Jio नहीं बल्कि Vi के प्रीपेड प्लान हो सकते हैं बेस्ट, मिलेगी सारी सुविधाएं
कब से कब तक चलेगी सेल?
कंपनी का कहना है कि रियलमी की फेस्टिव डेज सेल 2023 आज यानी 22 अक्टूबर से शुरू होगी और 29 अक्टूबर तक चलेगी। हालांकि प्लस मेंबर्स के लिए फ्लिपकार्ट पर ये सेल 21 अक्टूबर को ही शुरू हो गई थी। इस सेल में Realme Narzo 60x 5G, Realme Narzo N53, Realme Narzo 60 सीरीज 5G और Realme Narzo N55 पर शानदार डील्स मिल रही हैं।
कौन-से स्मार्टफोन्स मिल रहे सस्ते में?
Realme 11 Pro 5G (8GB+128GB) की कीमत छूट के बाद 21,999 रुपये हो गई है।
Realme 11 5G (8GB+256GB) 15,999 रुपये में उपलब्ध है।
Realme C53 (6GB+64GB) की कीमत अब 10,499 रुपये हो गई है।
Realme GT Neo 3 (8GB+128GB) 26,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध है।
यह सभी प्राइस Realme की ऑफिशियल वेबसाइट से लिए गए हैं।
इन प्रोडक्ट्स पर भी मिल रहा डिस्काउंट
रियलमी बड्स एयर 5 2,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि रियलमी बड्स एयर 5 प्रो की कीमत 4,699 रुपये है। रियलमी पैड 2 और रियलमी पैड मिनी की कीमत में भी कटौती की गई है और यह क्रमश: 16,999 रुपये और 9,999 रुपये में मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
11 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
14 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
15 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
16 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
18 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
18 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines