Realme C65 5G Launch Price in India: आखिरकार का रियलमी का फास्टेस्ट एंट्री-लेवल 5G फोन भारत में लॉन्च हो चुका है। पिछले कई दिनों से चर्चाओं में बना रियलमी सी65 5जी भारतीय बाजार में दमदार एंट्री कर चुका है। कम कीमत वाला फोन बेहतरीन डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ आ चुका है। आज ही फोन की पहली बिक्री भी शुरू हो जाएगी। हालांकि, फोन को कुछ देर के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। आइए आपको रियलमी सी65 5जी की कीमत, सेल डेट और खासियत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Realme C65 5G Sale Date in India
भारत में रियलमी सी65 5जी को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री 26 अप्रैल को शाम 4 बजे से शुरू होगी। ये फोन खरीदने (Realme C65 Availability) के लिए रियलमी की ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म उपलब्ध किया जाएगा।
Realme C65 5G Sale Price in India
भारत में रियलमी सी65 5जी का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। जबकि, सेल के तहत दो वेरिएंट की कीमत पर छूट दी जा रही है।
रियलमी सी65 5जी का 4GB रैम + 64GB वेरिएंट 25% छूट के साथ 10,499 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21% छूट के साथ 12,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। पहली सेल के ऑफर्स के तहत आप ग्राहकों को 1000 रुपये तक की छूट का एक्सट्रा बेनिफिट मिल सकता है।
Realme C65 5G Specifications
सबसे पहले अगर बात करें रियलमी सी65 5जी के डिस्प्ले की तो इसके साथ 6.67 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट द्वारा संचालित ये फोन 5,000 mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कैमरे की बात करें तो रियलमी सी65 में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
ये भी पढ़ें- इन स्मार्टफोन पर 50% तक की छूट, जल्दी उठा लें फायदा
ये भी पढ़ें- सिर्फ 107 रुपये में मिलेगा 3GB डेटा और कॉलिंग का फायदा
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
12 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
14 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines