Realme C65 5G Launch Date Price in India: भारत में कई दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है, जो एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ अपना फोन भारतीय बाजार में पेश करती हैं। बात करें अगर रियलमी की तो ये एक ऐसी कंपनी बन चुकी है जो भारतीय ग्राहकों के बीच सस्ते फोन को पेश करने के लिए जानी जाती है। रेडमी को टक्कर देने के लिहाज से कंपनी के कई हैंडसेट ने अपनी खास जगह बनाई है। 26 अप्रैल 2024 को रियलमी का एक और कम कीमत वाला फोन लॉन्च होने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि 26 अप्रैल को रियलमी का कौन सा फोन भारत में लॉन्च होने वाला है और उसमें क्या कुछ खास मिल सकता है?
Realme C65 5G Launch Date in India
अप्रैल महीने के समाप्त होने से पहले मार्केट में रियलमी सी65 स्मार्टफोन लॉन्च हो जाएगा। कंपनी की ओर से पहले ही इस फोन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। जबकि, भारत में रियलमी सी65 5जी को 26 अप्रैल, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
Realme C65 5G Sale Date in India
लॉन्च के साथ ही कंपनी अपने रियलमी सी65 स्मार्टफोन को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कर देगी। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है कि रियलमी सी65 की सेल कब तक और कितनी देर तक ग्राहकों के लिए लाइव रहेगी। फ्लिपकार्ट के माध्यम से रियलमी सी65 को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- 20 हजार रुपये से कम के 3 Smartphones
Realme C65 5G Launch Price in India
रियलमी इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से रियलमी सी65 5जी की कीमत का खुलासा भी कर दिया है। कंपनी द्वारा जारी किए गए एक टीजर पोस्ट में कीमत की जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक आगामी रियलमी सी65 की कीमत 9,999 रुपये होगी। पोस्ट के अनुसार ये सबसे तेज एंट्री-लेवल 5G फोन है। फोन को 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।
Realme C65 5G KEY Specification (Expectations)
रियलमी C65 5G में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 50 एमपी + 2 एमपी पीछे का कैमरा और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर भी मिल सकता है। सबसे तेज एंट्री-लेवल 5G फोन के साथ 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसके 4G मॉडल में 45W चार्जिंग सपोर्ट और दूसरे मॉडल में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQoo का दमदार फोन
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines