Realme Smartphone Under 10000: Realme भारत में फिर एक बार तहलका मचाने आ रहा है। दरअसल आज कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर एक नए फोन के लॉन्च डिटेल्स शेयर किए हैं जो 28 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। दरअसल कंपनी अपना लेटेस्ट बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन, realme C61 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। C सीरीज में यह नया स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन और बेहतरीन इमेजिंग एबिलिटीज के साथ आने वाला है।
मल्टीटास्किंग के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस
Realme C61 में UNISOC T612 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो बेहतर मल्टीटास्किंग और जबरदस्त परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। इतना ही नहीं डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है। कंपनी का दावा है कि इसमें यूजर्स को लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ मिलेगी, जो इसे डेली यूज के लिए एकदम बेस्ट स्मार्टफोन बना देगा।
फोटोग्राफी के लिए भी बेस्ट
डिवाइस के साथ फोटोग्राफी के शौकीन लोग 32MP अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा का भी मजा ले पाएंगे, जिसे शार्प और क्लियर तस्वीरें खींचने के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे दिन हो या रात, फोन का एल्गोरिदम और नाइट मोड फीचर हाई क्वालिटी वाली तस्वीरें ले सकता है।
कितनी होगी कीमत?
यह फोन दो कलर ऑप्शन सफारी ग्रीन और मार्बल ब्लैक में उपलब्ध होगा और तीन स्टोरेज ऑप्शन 4GB+64GB वेरिएंट 7,699 रुपये में, 4GB+128GB वेरिएंट 7,999 रुपये में और 6GB+128GB वेरिएंट 8,099 रुपये में पेश किया जाएगा। फोन 28 जून से दोपहर 12 बजे realme.com, Flipkart और कुछ ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डील को और बेहतर बनाने के लिए ICICI, SBI और HDFC के बैंक ऑफर भी उपलब्ध होंगे।
फोन की बिल्ड क्वालिटी काफी जबरदस्त
Realme C61 में आर्मरशेल प्रोटेक्शन दिया गया है, जो फोन को गिरने, मुड़ने और खरोंचने से बचाता है। इसने रिगोरोस ट्रायल्स को पास किया है जिसका मतलब है कि फोन काफी मजबूत है। डिवाइस डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए हाई रिलायबिलिटी सर्टिफिकेशन और IP54 रेटिंग के साथ आता है। अगर आप भी काफी टाइम से किसी बजट स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
संबंधित खबरें
OnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 hr agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
2 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
4 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
22 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines