Realme C55 की कीमत हुई बेहद कम, ऐसे सिर्फ 699 में खरीदने का मौका!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme C55 Price Discount & Offers: मिनी कैप्शल के साथ आने वाला रियलमी सी55 भारत में लॉन्च होने के बाद से ही सुर्खियों में है। 15 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाला ये स्मार्टफोन अपनी पहली बिक्री के अगले दिन ही काफी तेजी से बिक गया था। लॉन्च होने के एक से दो महीने बाद भी इस फोन की डिमांड कम नहीं हुई है।
अगर आप भी काफी समय से रियलमी सी55 खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। सेल का फायदा उठाकर आप इसे सिर्फ 699 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे रियलमी सी55 को सिर्फ 699 रुपये में खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान रियलमी सी55 असल कीमत से कम में लिस्टेड है। यहां पर फोन का 128 जीबी वेरिएंट 15,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये में लिस्टेड है। इसकी कीमत पर 12 प्रतिशत छूट दी गई है। हालांकि, बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन की कीमत पर अधिक छूट पाई सकती है।
रियलमी सी55 पर अधिक छूट पाने के लिए बैंक और एक्सचेंज ऑफर को आप अप्लाई कर सकते हैं। फोन को खरीदने के लिए SBI Credit Card का इस्तेमाल करके आप 10 प्रतिशत तक की छूट पा सकते है।
साथ ही आप एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा पा सकते हैं। फोन पर 13,300 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल का फोन चेंज करना होगा। इसके बाद ही आपके लिए फोन 699 रुपये का पड़ सकता है।
रियलमी सी55 में 6.72 इंच का पंच होल FHD+ डिस्प्ले है। ये फो मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से चलता है। इसमें 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है जो 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में 64MP के साथ AI कैमरा है। इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: