Realme C55 Smartphone Launch Date in India: भारतीय बाजार में रियलमी अपना एक नया C-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम रियलमी सी55 (Realme C55) है। ब्रांड कुछ समय से भारत में डिवाइस के आगमन को टीज कर रहा है, जिसे लेकर कंपनी की ओर से एक नया इवेंट पेज भी रियलमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है।
रियलमी C55 एक iPhone 14 प्रो सीरीज-जैसे डायनामिक आइलैंड की पेशकश करने जा रहा है, जिसे मिनी कैप्सूल कहा जाता है। फोन पहले से इंडोनेशिया मार्केट में उपलब्ध है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी मिल रही है।
और पढ़िए – Motorola का किफायती Moto G73 5G आज होगा लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इवेंट पेज से रियलमी सी55 के भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना जताई जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि फोन इस महीने के अंत में भारत में आ सकता है। इस कार्यक्रम का टाइटल “एंटरटेनमेंट का चैंपियन” है और ये सुझाव देता है कि डिवाइस जल्द ही आ रहा है। रियलमी सी-सीरीज आमतौर पर ऐसी टैग लाइनों के साथ मार्केट आता है, इसलिए कहा जा सकता है कि ये इवेंट पेज रियलमी सी55 डिवाइस के लिए ही तैयार किया गया है।
Realme C55 Specs
रियलमी सी55 के स्पेसिफिकेशन्स की अगर बात करें तो इसके बारे में इंडोनेशिया में पहले से मौजूद स्पेक्सिफिकेशन्स को देखा जा सकता है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में लॉन्च होने वाला रियलमी सी55 में IPS LCD पैनल स्क्रीन के साथ होगा, जिसमें 6.52-इंच समेत 90Hz रिफ्रेश रेट होगा।
और पढ़िए – Vivo Y11 2023 की लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक! जानें कब तक होगा पेश और क्या होंगे फीचर्स
हुड के तहत ये फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा, जिसे 8GB तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 256GB तक के स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। बॉक्स के बाहर ये फोन Android 13-आधारित Realme UI 4.0 स्किन को बूट करेगा।
कैमरे की बात करें तो फोन में PDAF के साथ 64MP का मुख्य कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा होगा। इसमें 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी।
संबंधित खबरें
एक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
18 mins agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 hr agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
18 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
21 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
22 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines