Realme C55 Rainforest: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता रियलमी ने पिछले सप्ताह अपने 5वीं सालगिरह पर रियलमी सी55 का नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से रियलमी सी55 का नया कलर रेनफॉरेस्ट लॉन्च किया था, जिसकी अब बिक्री भी शुरू हो गई है।
कंपनी ने आईफोन 14 सीरीज के डायनेमिक आईलैंड जैसे फीचर्स वाले आईफोन सी55 को मार्च में लॉन्च किया था। इस दौरान फोन के सनशॉवर और रेनी नाइट कलर पेश किए गए थे। दोनों कलर खरीदने के लिए पहले से उपलब्ध हैं। जबकि, 9 मई 2023 से रियलमी सी55 का रेनफॉरेस्ट कलर अब खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Realme C55 Rainforest की कीमत
रियलमी सी55 के रेनफॉरेस्ट कलर की कीमत और खासियत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके तीनों वेरिएंट की अलग-अलग कीमत है। इसके 4GB + 64GB की कीमत 10,999 रुपये और 6GB + 64GB की कीमत 11,999 रुपये और 8GB + 128GB की कीमत 13,999 रुपये है।
Realme C55 Rainforest Specs
रियलमी सी55 में में 6.72 इंच की फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट 1080X2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस स्क्रीन है।
ये फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ है। इसमें 8GB तक LPDDR4X रैम और 128GB तक की स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है।
रियलमी सी55 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है। साथ ही एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines