Realme C55 Launch Date Price in India: आखिरकार भारत में रियलमी सी-सीरज का नया मॉडल पेश होने के लिए तैयार है। इस सीरीज में रियलमी सी55 को जोड़ा जा रहा है जो भारत में आज यानी 21 मार्च को लॉन्च हो जाएगा। अपने फीचर्स के कारण ये स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं कि फोन को कहां, कैसे और किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Realme C55 Launching Today at 12PM Flipkart
कंपनी की ओर से पहले ही आधिकारिक घोषणा कर दी गई थी कि भारत में 21 मार्च को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट के माध्यम से रियलमी सी55 को लॉन्च कर दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट के अलावा रियलमी के आधिकारिक चैनल पर भी रियलमी सी55 को पेश किया जाएगा। कंपनी अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से फोन को लाइव स्ट्रीम करते हुए लॉन्च करेगी। कुछ दिन से प्लेटफॉर्म पर एक माइक्रो पेज भी लाइव है जिसमें फोन के कुछ स्पेक्स डिटेल्स भी हैं।
और पढ़िए –Refrigerators और AC सस्ते में खरीदने का मौका! यहां मिल रही है 55% तक छूट
Realme C55 Specifications
इंडोनेशिया मार्केट में रियलमी सी55 पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, अब भारत में इस फोन को पेश कर दिया जाएगा। स्पेसिफिकेशन्स की अगर बात करें तो इसमें 6.72 इंच का IPS LCD पैनल डिस्प्ले होने की संभावना है जिसमें 392 पीपीआई और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर होगा, जो 8GB तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 128GB तक के स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
अन्य फीचर्स की बात करें तो रियलमी C55 एक iPhone 14 प्रो सीरीज-जैसे डायनामिक आइलैंड की पेशकश करने जा रहा है, जिसे मिनी कैप्सूल (Realme C55 Mini Capsule) भी कहा जा रहा है। ये फोन बॉक्स के बाहर Android 13-आधारित Realme UI 4.0 स्किन को बूट करेगा।
इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में 64MP का मुख्य कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। इसके फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा होगा।
संबंधित खबरें
एक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 hr agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
2 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
19 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
22 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
23 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines