Realme C55 Launch Date Price in India: भारत में फोन निर्माता कंपनी रियलमी अपना एक नया C-सीरीज फोन जल्द लॉन्च करने वाली है। रियलमी सी55 के लॉन्च डेट का खुलासा ब्रांड ने पहले ही कर दिया है कि वो फोन को 21 मार्च को पेश करेगी।
इससे पहले कंपनी ने फोन का एक टीज भी जारी किया था। इसके बाद अपने रियलमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर एक पेज भी लाइव कर दिया गया है। इसमें फोन की लॉन्च डेट कंफर्म होने के साथ कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया गया है। साथ ही लीक से फोन की कीमत का भी खुलासा हुआ है। आइए रियलमी सी55 से जुड़ी कुछ जानकारी जानते हैं।
Realme C55 Launch Date in India
iPhone 14 प्रो सीरीज-जैसे डायनामिक आइलैंड की पेशकश के साथ आ रहा रियलमी C55, मिनी कैप्सूल कहलाया जा है। भारत में 21 मार्च को दोपहर 12 बजे रियलमी C55 फोन लॉन्च होगा। ये फोन पहले से इंडोनेशिया मार्केट में उपलब्ध है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का पता चलता है। जबकि, फ्लिपकार्ट पर भी फोन के कुछ स्पेक्स डिटेल्स हैं।
और पढ़िए –Vivo V27 की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें कहां, कैसे और कितने रुपये में कर सकेंगे बुक?
Realme C55 Launch Price Leaked
टिपस्टर सुधांशू ने रियलमी सी55 की कीमत का खुलासा किया है। बताया है कि फनो भारत में 3 वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसका बेस वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ हो सकता है, जिसकी कीमत 10 हजार से थोड़ी अधिक होने की संभावना है। जबकि, टॉप वेरिएंट की कीमत 15 हजार के आसपास हो सकती है।
और पढ़िए – Moto G73 5G पहली बिक्री पर हुआ बेहद सस्ता, सिर्फ 2,499 में खरीदने का मौका!
Realme C55 Specifications
रियलमी सी55 में 6.72 इंच का 392 पीपीआई IPS LCD पैनल डिस्प्ले हो सकती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। हुड के तहत ये फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा, जिसे 8GB तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 256GB तक के स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें 16GB डायनेमिक रैम भी होगी जो कि सेगमेंट में दी जाने वाली सबसे ज्यादा रैम भी होगी।
बॉक्स के बाहर ये फोन Android 13-आधारित Realme UI 4.0 स्किन को बूट करेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में PDAF के साथ 64MP का मुख्य कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा होगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines