Bumper Offer: महज 699 रुपये में घर ले जाएं 108MP कैमरा वाला ये धाकड़ फोन! नहीं खरीदा तो पछताओगे
Edited By Sumit Kumar

Realme C53
Edited By Sumit Kumar

Realme C53
Realme C53: अगर आप सस्ते में एक नया दमदार कैमरा वाला फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए रियलमी का सी 53 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रियलमी ने अपने इस फोन को हाल ही में पेश किया है, जिसकी कीमत 11 हजार रुपये से भी कम है। सबसे खास बात ये है कि यह स्मार्टफोन 108MP के कैमरा के साथ आता है। इतना ही नहीं यह डिवाइस पावरफुल बैटरी से भी लैस है। आप इस फोन को महज 699 रुपये में अपना बना सकते हैं।
दरअसल, शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर रियलमी सी 53 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 15% डिस्काउंट के बाद महज 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, इसकी एमआरपी 12,999 रुपये है। सबसे खास बात ये है कि फ्लिपकार्ट इस फोन पर 10,300 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। यानी ग्राहक एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेकर रियलमी सी 53 को महज 699 रुपये में अपना सकते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी सी 53 दो स्टोरेज वेरिएंट- 4GB+128GB और 4GB+128GB में आता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला कैमरा। कंपनी ने इस सस्ते फोन के रियर में 108MP की प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2MP का कैमरा और आगे की ओर सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दी है। यह स्मार्टफोन T612 Processor और 5000 mAh Battery से लैस है। फोन में मिलने वाली स्क्रीन की साइज 6.74 inch है जो HD Display है।
यदि, आप 20 हजार रुपये के करीब में खर्च कर सकते हैं, तो आपके लिए रियलमी का 10 प्रो 5जी स्मार्टफोन (Realme 10 Pro 5G Smartphone Offer) भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह डिवाइस भी 108 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस आता है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 19,999 रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: