हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Realme C53 की आज होगी भारत में एंट्री, पहले ही जान लें फीचर्स...

विज्ञापन

Realme C53 Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में रियलमी का नया स्मार्टफोन आज यानी 19 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। रियलमी सी सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला है जिसका नाम रियलमी सी53 है। भारत से पहले रियलमी सी53 मलेशिया में उपलब्ध कर दिया गया है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme C53 Release Date in India

रियलमी अपने आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से रियलमी सी53 को लॉन्च करने वाला है। आज यानी 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाला है। इससे पहले मलेशिया में ये फोन खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसका चैंपियन गोल्ड और माइटी ब्लैक कलर ऑप्शन मार्केट में उपलब्ध हो सकता है।

Realme C53 Smartphone Specifications

भारत में रियलमी सी53 को 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा, जिसमें 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा। ये फोन बॉक्स के बाहर एंड्रॉइड 13-आधारित Realme UI T एडिशन पर चलेगा।

विज्ञापन

मलेसिया में रियलमी C53 को 33W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी में पेश किया गया है। ये 1.82GHz तक चलने वाले ऑक्टा-कोर SoC प्रोसेसर पर काम करता है। इसे ARM माली-G57 GPU के साथ जोड़ा गया है। इसमें 6GB LPDDR4X रैम, 128GB इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज है।

ये फोन 3.5 मिमी ऑडियो जैक के साथ आता है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को सुरक्षा के लिए दिया गया है। ये वाईफाई,एनएफसी, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और ब्लूटूथ v5.0 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, लॉन्च के बाद ही कन्फर्म हो गया कि भारत में रियलमी सी53 किन-किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola