Flipkart Big Billion Days Sale 2023: ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डेज सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर ऑफर मिल रहा है। सेल में धांसू और दमदार कैमरा से लैस Realme C53 को भी भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही डिवाइस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाती है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल के दमदार कैमरा के साथ आता है। आईये फोन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme C53 को सस्ते में खरीदने का मौका
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल के दौरान रियलमी सी 53 के 6GB+128GB वेरिएंट मॉडल को 21% डिस्काउंट के साथ 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5% कैशबैक भी मिल सकता है।
इतनी ही नहीं डिवाइस पर 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अन्य ऑफर की जानकारी फ्लिपकार्ट की आधिकारिक साइट से प्राप्त किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः 20,000 रुपये से कम वाले धांसू फोन्स पर बंपर छूट, कैमरा क्वालिटी एचडी फेल!
ऐसे हैं Realme C53 के स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी का यह सस्ता और धांसू स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल के दमदार कैमरा के साथ आता है, जिससे बेहतर फोटोग्राफी की जा सकती है। रियलमी सी 53 में 5000 mAh Battery और 18W की चार्जिंग सपोर्ट मिलती है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 inch का HD Display है। रियलमी का यह स्मार्टफोन T612 Processor द्वारा संचालित है, जिसे 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
11 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
13 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
15 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines