SmartPhone Offer: सस्ते स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए Realme C33 एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। रियलमी का यह फोन 5000 mAh की बैटरी के साथ Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन की एमआरपी 12,999 रुपये है, लेकिन अभी इसे फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही डिवाइस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके बाद इसकी कीमत और कम की जा सकती है। चलिए ऑफर और इसके खासियतों पर एक नजर डालते हैं…
SmartPhone Offer: सस्ते में ले जाएं घर
फ्लिपकार्ट पर Realme C33 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 23 फीसदी डिस्काउंट के बाद 9,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, इसकी असली कीमत 12,999 रुपए है। इतना ही नहीं ग्राहकों द्वारा फोन खरीदने के लिए Kotak Bank Credit और Debit Card से पेमेंट करने पर 10% की सीधी छूट मिल रही है।
Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 5 फीसदी Cashback के साथ HDFC Bank Credit और Debit Card से पेमेंट करने पर 1 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन बदलने पर 9,450 रुपए तक की छूट मिल सकती है। यानी ग्राहक सिर्फ एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ इस फोन को मात्र 549 रुपये (9,999-9,450) में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः मात्र 1,149 रुपये में खरीदें 50MP कैमरा वाला Redmi का धाकड़ फोन! Flipkart पर बंपर ऑफर
नोटः ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। साथ ही हम सलाह देते हैं कि फोन खरीदने से पहले एक बार खुद ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
Realme C33: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
रियलमी का यह स्मार्टफोन 4GB+64GB और 4GB+128GB वेरिएंट में आता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी की ओर से इसमें Unisoc T612 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। इसमें 6.5 इंच का HD+ Display दिया गया है।
कैमरे की जहां तक बात है तो रियलमी सी 33 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
13 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
15 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
18 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
20 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines