Realme C33: आ रहा है कम बजट में 37 दिनों तक चलने वाला फोन, जानिए खासियत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme C33 Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में रियलमी के कर्ई प्रोडक्ट्स लॉन्च होने के लिए तैयार है। इनमें एक स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और वॉच समेत अन्य प्रोडक्ट्स भी शामिल होंगे। 06 सितंबर, मंगलवार को कंपनी रियलमी सी33 (Realme C33), रियलमी बड्स एयर 3एस (Realme Buds Air 3S) और वॉच 3 प्रो (Watch 3 Pro) और कई अन्य डिवाइस का ऐलान कर सकती है। बात करें रियलमी सी33 स्मार्टफोन की तो इसमें 50MP कैमरे के साथ कई फीचर्स हैं। आइए Realme C33 के बारे में आपको बताते हैं।
भारत में रियलमी 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे रियलमी सी33 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसके बारे में कंपनी ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी है। इसके तीन वेरिएंट और कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं।
भारत में रियलमी सी33 को ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, जो ऑफिशियली नाइट सी, सैंडी गोल्ड और एक्वा ब्लू हो सकते हैं। इसके 3 स्टोरेज कॉन्फिगरेशन- 3GB + 32GB, 4GB + 64GB और 4GB + 128GB पेश होंगे। बताया जा रहा है कि
रियलमी सी33 स्मार्टफोन की मोटाई 8.3 मिमी और वजन 187 ग्राम होगा। इस फोन को हाई पिक्सर परफॉर्मेंस के साथ पेश किया जाएगा। फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मुख्य 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फोन में कई फीचर्स मिलेंगे और इसका कैमरा फीचर भी जबरदस्त हो सकता है।
बैटरी की बात करें तो रियलमी सी33 में 5000mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि ये फोन सिंगल चार्जिंग पर 37 दिनों तक काम कर सकता है। फोन में बैटरी सेविंग के लिए अल्ट्रा-सेविंग मोड फीचर दिया जाएगा। ऐसे में अगर फोन में कम बैटरी हो तो यूजर अल्ट्रा-सेविंग मोड का इस्तेमाल कर सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: