Realme C33 का 2023 मॉडल भारत में लॉन्च, ऐसे मिल रही है भारी छूट!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme C33 2023 Launch in India: पिछले साल लॉन्च हुए रियलमी सी33 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपने किफायती स्मार्टफोन का अपग्रेड वेरिएंट 4GB + 128GB भारतीय मार्केट में उतार दिया है। हालांकि, फोन के स्पेसिफिकेशन्स में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अगर आप इसका 128GB वेरिएंट कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आप भी सेल का फायदा उठाकर इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि रियलमी सी33 का 128GB कितने रुपये में खरीदा जा सकता है।
रियलमी सी33 का 128GB 13,999 रुपये की जगह 10,499 रुपये में लिस्टेड है। इसकी कीमत पर 3500 रुपये की छूट मिल रही है। फोन की कीमत पर इस तरह से 25 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। हालांकि, बैंक ऑफर के जरिए फोन को और भी कम दाम में खरीदा जा सकता है।
बैंक ऑफर के तहत आप 5 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके आप 5 प्रतिशत कैशबैक हासिल कर सकते हैं। जबकि, स्पेशल प्राइज डिस्काउंट के तहत 3500 रुपये की छूट या कूपन डिस्काउंट पा सकते हैं। ऐसे में फोन की कीमत असल से काफी कम हो सकती है।
कैमरे की बात करें तो रियलमी सी33 में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल के साथ AI सपोर्ट कैमरा है। इस फोन में कई तरह के कैमरा फीचर हैं जिससे यूजर्स को एक बेहतरीन एक्सपीरिएंस मिल सकेगा।
इसमें 5000mAh की बैटरी है। दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्जिंग पर 37 दिनों तक काम कर सकती है। एक बार फोन को फुल चार्ज करके 37 दिनों तक फोन का नॉर्मल यूज किया जा सकता है। बैटरी को अधिक दिन के लिए यूज करना है तो अल्ट्रा-सेविंग मोड फीचर का यूज कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: