Realme C31 को सिर्फ 599 रुपये में खरीदने का मौका! हाथ से जानें ना दें ये जबरदस्त डील
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Realme C31 Smartphone Offers: क्या आपको एक नया स्मार्टफोन खरीदना है? लेकिन आपकी पॉकेट इज्जात नहीं दे रही है? तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सेल का फायदा उठा कर सस्ते में फोन खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर रियलमी सी31 (Realme C31 Flipkart) को ऑफर्स के तहत काफी सस्ते में बेचा जा रहा है। इसकी असल कीमत 12 हजार रुपये है लेकिन इस पर मिल रहे ऑफर्स के बाद सिर्फ 599 रुपये में फोन को खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको ऑफर्स को जरूर अप्लाई करना पड़ेगा, अगर ऐसा नहीं करेंगे तो फोन को 10 हजार रुपये से कम में तो खरीद ही लेंगे।
फ्लिपकार्ट पर रियलमी सी31 स्मार्टफोन को सस्ते में बेचा जा रहा है। इसकी असल कीमत 11,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे 8,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत पर कुल 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
फ्लिपकार्ट पर रियलमी सी31 को 8,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप एक अच्छे कंडिशन का फोन चेंज करते है जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आएगा तो आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा फायदा मिल सकता है। ऐसे में रियलमी 9 स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये की जगह सिर्फ 599 रुपये हो सकती है।
अगर आपके पास कोई स्मार्टफोन नहीं है और आप फिर भी डिस्काउंट का फायदा उठाना चाहते हैं तो बैंक ऑफर का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर रियलमी सी31 को बैंक ऑफर के साथ भी दिया जा रहा है। एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।
और पढ़िए –
फोन की खासियत की अगर बात करें तो इसमें 6.52 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसमें 13MP + 2MP + 0.3MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन के फ्रंट में 5000 एमएएच बैटरी है। ये यूनिसोक T612 प्रोसेसर पर काम करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: