Realme 9i 5G Launch Price in India: भारतीय बाजार में रियलमी के एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। इनमें ज्यादातर फोन कम कीमत और बेहतरीन फीचर्स के साथ हैं। कंपनी अपने ज्यादातर स्मार्टफोन को कम कीमत में पेश करती है। इस बार भी रियलमी ने किफायती स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। रियलमी 9आई 5जी स्मार्टफोन भारत में पेश कर दिया गया है। इसमें 5000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल तक कैमरा है। आइए Realme 9i 5G के बारे में जानते हैं।
Realme 9i 5G Specifications
- रियलमी 9i 5G में 6.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले है।
- फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ है।
- ये फोन Android 12 पर आधारित और Realme UI 3.0 पर काम करता है।
- इस फोन में Dimensity 810 5G चिपसेट दिया गया है।
Realme 9i 5G Price in India
रियलमी 9i 5G को 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज में पेश किया गया है। इसके दो कलर ऑप्शन Metallica Gold और Rocking Black उपलब्ध हैं। फोन के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
Realme 9i 5G Battery
- रियलमी 9i 5G में 5,000mAh की बैटरी है।
- इसकी बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Realme 9i 5G Camera
- रियलमी 9आई 5जी स्मार्टफोन में दो रियर कैमरा है।
- इसमें पहला कैमरा 50MP और दूसरा कैमरा 2MP का है।
- फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा है।
Realme 9i 5G Availability in India
फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 अगस्त से फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। फोन की खरीद के लिए अगर आप ICICI या HDFC बैंक के कार्ड का यूज करेंगे तो 1 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
15 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines