Realme 9 Pro+ 5G Offer: रियलमी अपने दमदार स्मार्टफोन को धमाकेदार ऑफर के साथ बेच रहा है। ऐसे में अगर आप एक नया 5G खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल, कंपनी ने अपने Realme 9 Pro+ 5G के स्मार्टफोन को 24,999 रुपये में बेच रहा है।
आपको बता दें कि, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 28,999 रुपये है।र इसके साथ ही फोन को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कंपनी 2 हजार रुपये का अडिशनल ऑफ दे रही है। इसके अलावा MobiKwik यूजर्स इस फोन पर 500 रुपये तक का और डिस्काउंट पा सकते हैं।
Realme 9 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी के इस फोन में 6.4 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह डिस्प्ले 2400×1080 पिक्सल रेजॉलूशन, Hz के रिफ्रेश रेट और 360Hz के टच सैंप्लिंग रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही यह गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी की ओर फोन में 4500mAh पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 60 वॉट की सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है।
ये भी पढ़ेंः 100W SUPERVOOC चार्जिंग वाले OnePlus 11 5G को सस्ते में खरीदें! Amazon पर मची होड़
दमदार परफॉर्मेंस के लिए रियलमी 9 प्रो प्लस 5जी में Arm Mali-G68 MC4 के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 5G चिपसेट दी गई है, जिसे 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरे की बात करें तो कंपनी इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ऑफर करती है। जिसमें, 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 8 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर रियलमी के इस स्मार्टफोन में WiFi 4, WiFi 5, Wi-Fi 6 (IEEE802.11 a/b/g/n/ac/ax), ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। कुल मिलाकर रियलमी का यह फोन स्पेसिफिकेशन से निराश नहीं करेगा।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
12 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
14 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines