Realme 5th Anniversary Sale: अगर आप सस्ते में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए ये सही मौका हो सकता है। दरअसल, दिग्गज मोबाइल फोन कंपनी रियलमी अपनी 5वीं एनिवर्सरी मना रहा है। इस खास मौके पर कंपनी खास सेल शुरू की है, जिसमें रियलमी के स्मार्टफोन्स पर भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। ध्यान रखें कि रियलमी की ये खास सेल 29 अगस्त तक लाइव रहेगी। यहां हम रियलमी के तीन ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप सेल में एमआरपी से बेहद ही कम दाम में अपना बना सकते हैं।
Realme Narzo N55
शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर रियलमी का यह स्मार्टफोन 13% की डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपये में लिस्टेड है। यह कीमत इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की है। वहीं, इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में मिल रहा है। रियलमी के इस फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 64MP का रियर कैमरा मिलता है, जिससे बेहतर फोटो खिंचा जा सकता है।
Realme narzo 60 Pro
यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। अमेजन पर इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 11% की छूट के साथ 23,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, रियलमी नार्जो 60 प्रो के 12 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट 9% डिस्काउंट के साथ 29,999 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज विरिएंट 26,999 रुपये में लिस्टेड है। इस फोन में आपको 6.7 इंच का डिस्प्ले, 100 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलेगी।
Narzo 60
रियलमी का यह स्मार्टफोन आपको अभी 17,999 रुपये की शुरुआती की कीमत पर मिल सकता है। इस फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5% डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी/256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 64MP का मेन कैमरा मिलता है। इस डिवाइस में मिलने वाली स्क्रीन की साइज 6.43 इंच है। यह स्मार्टफोन 5000 की पावरफुल बैटरी और Dimensity 6020 5G चिपसेट के साथ आता है।
ऑफर
रियलमी के इन सभी डिवाइस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके ऑफर का लाभ ले सकते हैं। साथ ही आपको इस बात ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 hr agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
4 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines