Realme 15x 5G Launch: Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 15x 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कम बजट में दमदार बैटरी, तेज डिस्प्ले और अच्छा परफॉर्मेंस चाहते हैं. 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स इस फोन को अपने सेगमेंट में काफी अलग बनाते हैं.
दमदार डिस्प्ले और डिजाइन
Realme 15x 5G में 6.8 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूद और शार्प हो जाता है. फोन का डिजाइन भी यूनिक है और यह एक्वा ब्लू (Aqua Blue), मरीन ब्लू (Marine Blue) और मरून रेड (Maroon Red)कलर ऑप्शंस में आता है.
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm तकनीक पर बना है. यह प्रोसेसर तेज मल्टीटास्किंग, जल्दी ऐप लॉन्च और बिना लैग के गेमिंग अनुभव देने का दावा करता है. फोन में 8GB RAM के साथ 10GB तक डायनामिक RAM एक्सपेंशन का विकल्प भी मौजूद है.
ऑडियो और कॉलिंग फीचर्स
फोन सिर्फ डिस्प्ले और परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि ऑडियो पर भी ध्यान देता है. इसमें 400% Ultra Volume फीचर है, साथ ही AI Call Noise Reduction 2.0 और AI Outdoor Mode दिए गए हैं, जिससे कॉलिंग और म्यूजिक का अनुभव और बेहतर हो जाता है.
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Realme 15x 5G में डुअल कैमरा सेटअप है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (Sony IMX852 सेंसर) और 5MP का सेकेंडरी लेंस मिलता है. यह कॉम्बिनेशन डे-लाइट और नाइट फोटोग्राफी दोनों में अच्छा रिजल्ट देने का दावा करता है.
ये भी पढ़ें- अब फ्लाइट में चार्ज नहीं कर पाएंगे डिवाइस, इस एयरलाइन ने लगाई रोक
बैटरी और चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7000mAh बैटरी, जो लंबा बैकअप देती है. इसके साथ 60W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है.
कनेक्टिविटी और ड्यूरेबिलिटी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और एडवांस्ड नेविगेशन सिस्टम दिए गए हैं. फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें IP69 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे और भरोसेमंद बनाती है.
कीमत और अवेलेबिलिटी
भारत में Realme 15x 5G की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये (6GB+128GB) रखी गई है. इसके अलावा, 8GB+128GB वेरिएंट 17,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा. फोन की बिक्री 1 अक्टूबर से Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है.
लॉन्च ऑफर्स
- 1000 रुपये का UPI ऑफर (ऑफलाइन स्टोर्स पर)
- 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट
- 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस
- Flipkart और realme.com पर 6 महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑफर
ध्यान रहे, ये सभी ऑफर्स केवल 5 अक्टूबर 2025 तक ही हैं.
ये भी पढ़ें- नकली तो नहीं सेल में खरीदा iPhone, ऐसे करें Real or Fake की पहचान
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
12 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
15 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines