हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Realme 15 Pro Game of Thrones Edition: कलर चेंजिंग डिजाइन, दमदार फीचर्स और खास एक्सेसरीज के साथ, जानें सबकुछ!

Realme ने भारत में Realme 15 Pro Game of Thrones Edition पेश किया है. इसमें कलर चेंजिंग लेदर बैक पैनल, शानदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और Game of Thrones थीम वाले एक्सेसरीज शामिल की गई हैं. जानते हैं इसकी कीमत और शानदार फीचर्स.

विज्ञापन
Realme 15 Pro Game of Thrones Edition

Realme 15 Pro Game of Thrones Edition: Realme ने भारत में इस हफ्ते अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Realme 15 Pro 5G का खास Game of Thrones Edition लॉन्च कर दिया है. यह फोन उन लोगों के लिए है जो यूनिक डिजाइन और प्रीमियम फील चाहते हैं. इसमें पावरफुल स्पेसिफिकेशंस के साथ Game of Thrones का खास टच दिया गया है, जिससे यह फोन भीड़ में अलग नजर आता है.

GoT का यूनिक डिजाइन और प्रीमियम फिनिश

इस लिमिटेड एडिशन में सबसे पहले आपकी नजर इसके शानदार डिजाइन पर जाएगी. फोन के पीछे ड्रैगन का लोगो उकेरा गया है, जो Realme ब्रांडिंग के ऊपर मौजूद है. बैक पैनल लेदर फिनिश में है और इसकी सबसे खास बात है कलर चेंजिंग डिजाइन. सामान्य तौर पर फोन का रंग ब्लैक रहता है, लेकिन जैसे ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा होता है, इसका रंग बदलकर फायरी रेड हो जाता है, बिल्कुल Game of Thrones की ड्रैगन फायर की तरह.

कीमत और स्पेशल एक्सेसरीज

Realme 15 Pro Game of Thrones Edition की कीमत भारत में 44,999 रुपये रखी गई है. यह सिर्फ 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा. कंपनी इस फोन के साथ कई एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज भी दे रही है जैसे Iron Throne स्टैंड, Game of Thrones थीम वाले स्टिकर्स और कुछ खास लिमिटेड एडिशन आइटम्स. इसके अलावा कुछ बैंक ऑफर्स के जरिए इसमें और भी डिस्काउंट मिल सकता है.

विज्ञापन

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं

फोन में 6.8-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए यह डिस्प्ले काफी स्मूद और कलरफुल अनुभव देता है. Realme ने इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगाया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है. यह फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर चलता है.

कैमरा में खास AI फीचर्स

Realme 15 Pro Game of Thrones Edition में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है- 50MP मेन कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ. कंपनी ने इसमें AI MagicGlow 2.0, AI Landscape, AI Snap Mode और AI Motion Control जैसे फीचर्स जोड़े हैं, जिससे फोटो और वीडियो का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है. साथ ही, इसमें Gaming Coach Mode भी है जो गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस को ऑटोमेटिकली बूस्ट करता है.

विज्ञापन

बैटरी और डस्ट-वॉटर रेसिस्टेंस

पावर के लिए फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है. इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है. फोन को और भी मजबूत बनाने के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है यानी यह धूल और पानी से पूरी तरह सेफ रहता है.

क्यों खास है यह एडिशन?

Realme 15 Pro Game of Thrones Edition सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक कलेक्टर पीस है. इसका डिजाइन, कलर चेंजिंग बैक, Game of Thrones का प्रीमियम टच और दमदार फीचर्स इसे मार्केट में खास बनाते हैं. अगर आप स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों में समझौता नहीं करना चाहते, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

Google Opal भारत में लॉन्च, अब कोई भी बिना कोडिंग के मिनटों में बनाए अपना ऐप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola