Realme 14X Launch Price and Features: Realme आज अपने अगले स्मार्टफोन Realme 14X को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्मार्टफोन आज यानी 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। उम्मीद है कि स्मार्टफोन में एक नई चिप, एक अपडेटेड कैमरा और ऐसे फीचर्स होंगे जो मिड-रेंज सेगमेंट के लिए नए हो सकते हैं। इससे पहले बीते दिन पोको ने भी अपने दो नए बजट फोन पेश किए हैं, जो Realme के इस डिवाइस को टक्कर दे सकते हैं। हालांकि कुछ सेगमेंट में Realme का फोन गेम चेंजर हो सकता है। कंपनी के अनुसार, हैंडसेट में IP69 रेटिंग होने वाली है जो इसे फुल वाटर प्रूफ फोन बना देगा। यानी आप चाहें तो इस फोन को पानी में भी लेकर जा सकते हैं। यही नहीं फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। चलिए Realme 14X के कुछ खास फीचर्स जानते हैं…
Realme 14X की संभावित कीमत
Realme ने कंफर्म किया है कि स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होने वाली है, लीक्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपये होगी। डिवाइस लॉन्च के तुरंत बाद Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Realme 14X के फीचर्स
Realme 14X में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट देखने को मिलने वाला है, जो 18GB तक डायनेमिक RAM जिसमें 8GB फिजिकल + 10GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलने वाला है और ये डिवाइस 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन 120Hz “सन-रेडी” डिस्प्ले को भी सपोर्ट करेगा, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह 6.67-इंच HD+ IPS LCD स्क्रीन से लैस होगा।
6,000mAh की बड़ी बैटरी
Durability के मामले में Realme 14X मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस ऑफर करेगा और इसे “फॉल-प्रूफ” कहा जा रहा है। फोन में IP69 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग भी है, जो इस प्राइस रेंज में पहली बार है। इतना ही नहीं डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी है जो 45W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Realme 14X के कैमरा फीचर्स
Realme 14X में 50MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा, जो यूजर्स को अपने सेगमेंट में बेहतर फोटोग्राफी ऑफर करेगा। कंपनी ने 115% ज्यादा पावरफुल 5G सिग्नल के साथ बेहतर 5G कनेक्टिविटी का वादा किया है। रियलमी ने 14X के लिए एक खास डिजाइन को टीज किया है, जो तीन कलर ऑप्शन गोल्डन ग्लो, क्रिस्टल ब्लैक और ज्वेल रेड में उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें : YouTube पर आया पैसे कमाने का एक और फीचर, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
8 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
11 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines