Realme 14x 5G launch Price and Features: चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme अगले हफ्ते 18 दिसंबर को भारत में अपना Realme 14x 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने X पर एक नए पोस्ट के जरिए Realme 14x 5G के कैमरा को हाईलाइट किया है। डिवाइस का डिजाइन, कलर ऑप्शन और उपलब्धता के जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। डिवाइस तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसे Flipkart और realme.com के जरिए बेचा जाएगा। इसके अलावा, इसमें एक फ्लैट फ्रेम होगा और यह Realme 12x का अपग्रेड मॉडल होगा। कहा जा रहा है कि ये डिवाइस रेडमी की नोट 14 सीरीज के बेस मॉडल को टक्कर दे सकता है। चलिए डिवाइस के बारे में जानें…
Realme 14x 5G के फीचर्स
Realme 14x 5G में तीन अलग-अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट होंगे, जिसमें 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। टीजर यह भी कंफर्म करता है कि Realme 14x 5G में डायमंड-कट डिजाइन वाला ग्रेडिएंट बैक पैनल और एक रेक्टेंगल कैमरा आइलैंड है जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश है।
ये भी पढ़ें : Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च होते ही इन स्मार्टफोन्स की गिरी कीमत, लूट लो सस्ते में
वाटरप्रूफ होगा ये फोन
इसके अलावा, इसमें 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 6,000 mAh की बैटरी और डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए IP69 सर्टिफिकेशन होने की बात कही गई है जो इसे वाटरप्रूफ फोन बना देगा। Realme ने यह भी कंफर्म किया है कि Realme 14x 5G में एक स्लीक और Durable डिजाइन होगा। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और वॉल्यूम रॉकर के साथ इसका पावर बटन स्मार्टफोन के दाईं ओर मौजूद होगा।
15 हजार से कम होगी कीमत
Flipkart और Realme की वेबसाइट दोनों ने अब नए Realme 14x 5G के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। इसके पिछले मॉडल की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये थी और हमें उम्मीद है कि ये फोन भी इसी कीमत पर आएगा। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जो 15,000 रुपये से कम कीमत में IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
12 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
15 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines