Realme 14 Pro Series Launch Price and Features: Realme कल यानी 16 जनवरी को देश में अपनी लेटेस्ट सीरीज लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीरीज दो मॉडल लॉन्च होंगे जिसमें Realme 14 Pro और 14 Pro+ शामिल होगा। लॉन्च से पहले ही, चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने सीरीज के कुछ खास फीचर्स की जानकारी दी है। Realme 14 Pro सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट होने की बात कही गई है। चलिए लॉन्च से पहले जानें फोन के कुछ खास फीचर्स…
Realme 14 Pro सीरीज का डिजाइन
इस बार Realme 14 Pro सीरीज का डिजाइन सबसे खास होगा। Realme ने माइक्रोसाइट पर बताया है कि डिवाइस में एक अनोखा रंग बदलने वाला रियर पैनल होगा, जो ब्रांड के लिए पहली बार है। इस सीरीज में दो कलर साबर ग्रे और पर्ल व्हाइट का ऑप्शन मिलेगा। साबर ग्रे वर्जन में शानदार वेगन लेदर बैक है, जबकि पर्ल व्हाइट मॉडल में कोल्ड-सेंसिटिव टेक्नोलॉजी है जो 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने पर कलर बदल लेता है। यानी ज्यादा ठंड होने पर पर्ल व्हाइट नीले कलर के शानदार शेड्स में बदल जाएगा।
डिस्प्ले
Realme 14 Pro सीरीज में क्वाड-कर्व डिस्प्ले होगा, जो फ्लैगशिप-लेवल एक्सपीरियंस देगा। हालांकि डिस्प्ले का साइज अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन फोन में 1.5K डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन होगा। इसके अलावा, व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिवाइस में पतले बेजल भी होंगे। हाई-रिजाल्यूशन डिस्प्ले, फ्लूइड रिफ्रेश रेट के साथ, विविड विजुअल शानदार एक्सपीरियंस देगा।
कैमरा
फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि फोन पानी के अंदर भी साफ़ तस्वीरें क्लिक कर सकता है। हालांकि कैमरा स्पेक्स का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माइक्रो-वेबसाइट का दावा है कि फोन परफेक्ट शॉट देते हैं, चाहे ऑब्जेक्ट कितनी भी दूर हो।
ये भी पढ़ें : Amazon सेल में गीजर मिल रहे सिर्फ 2,599 रुपये में, हाथ से जाने न दें ये 3 बेस्ट डील्स
प्रोसेसर और बैटरी
डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट होगा। यह चिप इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बनाता है। दोनों डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी ने टाइटन बैटरी लाने की भी पुष्टि की है। जिससे आपको पूरे दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा।
Realme 14 Pro सीरीज की कीमत
Realme 14 Pro सीरीज के Pro मॉडल की कीमत 27,999 रुपये और Realme 14 Pro+ का प्राइस 32,999 रुपये हो सकता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
15 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines